✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
गलत बातें प्रकाशित होने से जैन समाज में रोष, कड़ी कारवाई की मांग
बीकानेर। दिल्ली के एक नामी प्रकाशन संस्थान द्वारा प्रकाशित एक किताब में जैन साधुओं के बारे में गलत बातें प्रकाशित होने से स्थानीय जेन समुदाय के लोगों में काफी रोष है। बीकानेर जैन महासभा के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि दिल्ली स्थित सस्ता साहित्य मंडल प्रकाशन ने पंचतंत्र की कहानियां नामक किताब में जैन श्वेताम्बर साधुओं के बारे में अमर्यादित और झूठी बातें लिखी गयी है। लेखक भगवान सिंह ने लिखा है कि तपस्वियों में श्वेताम्बर जैन सबसे धूर्त होते हैं। जैन साधुओं के विषय में गलत और भ्रामक तथ्य प्रकाशित करना गलत और अपराध है। इस तथ्य की जानकारी पाकर सकल श्वेताम्बर जैन समाज आहत हुआ है। महामंत्री सुरेन्द्र जैन बाद्धाणी ने बताया कि पंचतंत्र में श्वेताभिक्षु शब्द का प्रयोग हुआ है। उसे ही गलत अर्थों में विवादित किताब में श्वेताम्बर भिक्षु कहकर पूरे साधु समाज को अपमानित किया गया है। लेखक और छापने वाले प्रकाशक से बड़ी भूल हुई है। बीकानेर जैन महासभा ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए लेखक और प्रकाशक से जैन समाज के समक्ष भूल स्वीकार करते हुए क्षमा मांगने के साथ स्पष्टीकरण की भी मांग की है। साथ ही भूल संशोधन करते हुए इन किताबों की बिक्री और प्रचार-प्रसार की रोकने की मांग भी की है। जैन समाज के निर्मल धारीवाल, अमरचन्द सोनी, विजय कोचर, इन्द्रमल सुराणा, चंपकमल सुराणा, जतन संचेती, मेघराज बोथरा इत्यादि अनेक लोगों ने इस कृत्य के लिए प्रकाशक को क्षमा मांगने की बात कही है।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...