✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
बीकानेर । बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार ने शुक्रवार सुबह कार्यभार ग्रहण कर लिया।
आईजी प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि नशा, हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। दूसरे राज्यों से सटती सीमाओं पर चौकसी बढ़ाएंगे। अन्य राज्यों से आने वाले हर वाहन की जांच के लिए नाकाबंदी और सीसीटीवी कैमरों की पुख्या व्यवस्था करेंगे।
अपराधियों से मिलीभगत बर्दाश्त नहीं करेंगे
आईजी ने कहां कि अपराधियों की धरपकड़ में किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसी अपराधी के साथ पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत सामने आई तो बख्शा नहीं जाएगा।
अवैध खनन पर भी रहेगा फोकस
आईजी प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि पता चला है कि बीकानेर के कई हिस्सों में बजरी और जिप्सम का अवैध खनन किया जाता है। इस अवैध खनन को रोकने के लिए स्पेशल टीम बनाकर कार्रवाई करेंगे।
इससे पहले पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर रेंज की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
📒 CP MEDIA 🙏
खबरों में बीकानेर 🎤📺
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...