✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
■ अजब सरेंडर....! गज़ब गिरफ्तारी!! एक्सीडेंट, फरारी, एनकाउंटर मौत
मोस्ट वाँटेड विकास दुबे उज्जैन
के महाकाल मंदिर में पकड़ा, एक्सीडेंट, फरारी और मौत
कानपुर . उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) से बड़ी खबर आ रही है. यहां यूपी एसटीएफ (UP STF) के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई . ये वही काफिला है, जिसमें मध्य प्रदेश से गिरफ्तार मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) सवार था. पता चला है कि विकास दुबे जिस गाड़ी में सवार था, वही हादसे का शिकार हुई है. बर्रा थाना क्षेत्र के पास की ये घटना है. दुर्घटना में कार पलट गई है. सूत्रों की मानें तो इसके बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की और मुठभेड़ में मारा गया. जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे के शव को मुठभेड़ के बाद हैलट अस्पताल में रखा गया है. एसएसपी और अस्पताल के डॉक्टरों ने विकास दुबे के मारे जाने की पुष्टि की है.
पता चला है कि गाड़ी पलटने के बाद घायल एसटीएफ के पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीन कर विकास दुबे ने भागने की कोशिश की. इस दौरान साथ में वाहन चल रहे थे, उसमें पुलिस टीम ने विकास दुबे पर जवाबी फायरिंग की. सूत्रों के अनुसार विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार खराब मौसम के कारण गाड़ी पलटी और उसके बाद ये घटना हुई. पता चला है कि गाड़ी में विकास बीच में बैठा था, उसके अगल-बगल में कमांडो बैठे थे. खबर आ रही है कि गोली लगने से बुरी तरह घायल विकास दुबे की मौत हो गई है.
उज्जैन में हुआ था गिरफ्तार
यूपी का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी विकास दुबे को उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था. मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे यूपी पुलिस को सौंप दिया था. उसे सड़क मार्ग से यूपी एसटीएफ की टीम कानपुर ला रही थी. इससे पहले गुरुवार को एक व्यक्ति ने खुद को यूपी का मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे बताने लगा था. बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर परिसर में पहुंच कर यह शख्स चिल्ला-चिल्ला कर ख़ुद को विकास दुबे बता रहा था. उसे फौरन मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी थी. जिसके बाद महाकाल थाना पुलिस उसे गाड़ी मे बैठाकर कंट्रोल रूम की तरफ रवाना हो गयी. पुलिस ने जब शख्स को पकड़ा तो चिल्लाने लगा- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला.
📒 CP MEDIA 🙏
News18
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...