✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
विधायक खरीद फरो़ख्त
मामले में एसओजी को मिले
दो मोबाइल नंबर!
पुलिस का दावा : तेजी आयेगी जांच में
जयपुर। प्रदेश में विधायकों की खरीद
फरोख्त मामले की जांच में जुटी एसओजी
ने एफआईआर दर्ज करने के बाद दो
मोबाइल नंबरों का पता लगाया। मोबाइल
नंबर कुशलगढ़ विधायक रमीला खडिया
तथा पूर्व मंत्री महेन्द्र जीत मालवीय के हैं।
जिनके आधार पर आगे पड़ताल होगी।
एसओजी के इंस्पेक्टर विजय ने सर्विलांस
से प्राप्त रिकार्डिंग को सुना। जिससे सरकार
गिराने की कोशिशों के संकेत मिले। दावा
किया गया कि एक शख्स विधायक खडिया
को कह रहा है कि कांग्रेस के विधायकों को
तोडऩे 25 करोड़ व निर्दलीयों के लिये 20
करोड़ में बात हुई है। इसके आधार पर आगे
पूछताछ की जायेगी।
एक महिला विधायक , एक पूर्व
मंत्री-मौजूदा विधायक को फोन
सूत्रों के मुताबिक इन दोनों व्यक्तियों ने एक
महिला विधायक और एक पूर्व मंत्री-मौजूदा
विधायक को फोन फोन किया था। इन दोनों
विधायकों से तालमेल बैठाने की बात की
और बाद में फोन करने वाले लोगों ने अपने
बॉस को रिपोर्ट दी है। कहा कि पूर्व मंत्री
और एक महिला विधायक राजी हो गए हैं।
हालांकि अभी तक एसओजी ने किसी के
नाम उजागर नहीं किए है। अलबत्ता दोनों
विधायक आदिवासी क्षेत्र से आते हैं.
फिलहाल एसओजी पूरे मामले की जांच
कर ही है। गौरतलब है कि महेश जोशी ने
राज्यसभा चुनाव के दौरान पुलिस
महानिदेशक, एसीबी से एक आधिकारिक
शिकायत की थी और उन बीजेपी
कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की
मांग की थी, जो धनबल के जरिए निर्दलीय
विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रहे
थे।
राजस्थान में सरकार को
अस्थिर करने की कोशिश
महेश जोशी ने डीजी कि एसीबी को
संबोधित अपने पत्र में कहा था, हमें अपने
विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि मध्यप्रदेश,
गुजरात, कर्नाटक की तर्ज पर बीजेपी,
कांग्रेस के विधायकों के साथ ही हमारी
सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय
विधायकों को लालच देकर राजस्थान में
सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर
रही है। वहीं इससे पहले आज मुख्यमंत्री
अशोक गहलोत के खिलाफ भाजपा
विधायक अशोक लाहोटी, सुभाष पूनिया,
रामलाल शर्मा और निर्मल कुमावत ने
विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया है।
विधायकों ने इसको लेकर विधानसभा
सचिव को पत्र सौंपा है। इस पर नेता
प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के भी हस्ताक्षर
है। आरोप में मुख्यमंत्री के 35 करोड़ वाले
बयान को कोट किया गया है। विधानसभा
में नेता प्रतिपक्ष कटारिया के कक्ष में एक
बड़ी बैठक भी हुई है। उधर लोढ़ा ने
शिकायत में कहा है कि सतीश पूनिया ने
आरोप लगाया था कि कांग्रेस की बाड़ेबंदी
के दौरान 23 विधायकों को वोट के बदले
खान, रिको प्लॉट देने और कैश ट्रांजैक्शन
से लाभान्वित किया गया है।
21 जून को दी थी शिकायत दरअसल, कांग्रेस सरकार को
समर्थन दे रहे निर्दलीय संयम लोढ़ा ने
पूनिया के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की
शिकायत 21 जून को विधानसभा में दी
थी। विधानसभा सचिवालय ने अध्यक्ष के
समक्ष फाइल पुटअप किया था। ऐसे में अब
दोनों ही मामलों में विधानसभा अध्यक्ष
सीपी जोशी को फैसला करना है।
📒 CP MEDIA 🙏
युगपक्ष
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...