✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड 27 में ओसवाल पंचायत भवन के पीछे पीपल के पास चौराहे पर स्थित एक पुराने जर्जर मकान में मिली रहस्यमयी तिजोरी पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बन गई है। यह मकान लंबे समय से बंद पडा है एवं पूर्णतया जीर्णशीर्ण अवस्था में पडा है। इस मकान में समाजकंटकों/अवांछित तत्वों द्वारा छिप कर शराब पीने, ताश खेलने आदि का कार्य किया जाता था एवं शुक्रवार शाम इस मकान की दीवार में छिपाई गई लोहे की तिजोरी सामने आने की बात फैल गई। आस पास के लोगों ने तिजोरी की सूचना पुलिस को दी एवं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तिजोरी को अपने अधिकार में लेते हुए पुलिस थाने के माल खाने में रखवा दिया है। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि तिजोरी एवं हवेली के मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हुई है। मकान के मालिक लंबे समय से यहां नहीं रहते एवं कभी यहां आकर संभाला भी नहीं तो अडौस पडौस में भी लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। मालिक को ढूंढ कर सूचना दी जाएगी। तिजोरी को लेकर कस्बे में कई तरह की चर्चाएं आग की तरह फैल रही है।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...