✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
दिनांक: 10 जुलाई, 2020
स्वास्थ्य विभाग विडियो कांफ्रेंस से मनाएगा विश्व जनसँख्या दिवस
पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ को 2 लाख रूपए का पुरस्कार
मेल नर्स अनिल मोदी व एएनएम मधु श्रीवास्तव होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित
शुरू होगा जनसँख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा
बीकानेर। कोरोनाकाल में नजीर पेश करते हुए स्वास्थ्य विभाग विश्व जनसँख्या दिवस को विडियो कांफ्रेंस माध्यम से मनाएगा। इस वर्ष की थीम रहेगी ‘‘आपदा में भी परिवार कल्याण की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी’’। प्रति वर्ष विभाग के वार्षिकोत्सव की तरह मनाए जाने वाले इस दिवस में गतिविधियाँ होंगी लेकिन ऑनलाइन। शनिवार 11 जुलाई को 11 बजे चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा राज्य स्तर से विडियो कांफ्रेंस द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे जिसमे जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारीयों के साथ-साथ चिकित्साधिकारी तथा सम्मानित होने वाले नर्सिंग स्टाफ व पंचायतीराज जनप्रतिनिधि क्रमशः जन सेवा केंद्र व राजीव गांधी सेवा केन्द्रों के मार्फत शामिल होंगे। सीएमएचओ डॉ बी.एल. मीणा ने बताया कि वर्ष 2019-20 में सर्वाधिक महिला व पुरुष नसबंदी करवाकर सीमित व सुखी परिवार का आधार रखने वाले व्यक्ति व संस्थाओं को परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार राज्य स्तर से ही ऑनलाइन प्रदान किए जाएंगे। स्वास्थ्य मेले जैसे आयोजन नहीं होंगे। इसी के साथ जनसँख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा भी शुरू होगा जिसके तहत 24 जुलाई तक विशेष नियत सेवा दिवस आयोजित कर परिवार कल्याण सेवाएं दी जाएंगी। परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों का प्रचार-प्रसार होगा।
ये होंगे सम्मानित
डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ. योगेन्द्र तनेजा ने बताया कि राज्य स्तरीय विडियो कांफ्रेंस समारोह के दौरान परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत संस्थागत श्रेणी में जिले की सर्वश्रेष्ठ पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ को 2 लाख रूपए, ग्राम पंचायत सुरजनसर (श्रीडूंगरगढ़), केसरदेसर जाटान (बीकानेर ग्रामीण), सत्तासर (खाजूवाला) व काकड़ा (नोखा) को 1-1 लाख रूपए तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तोलियासर को 50 हजार रूपए पुरस्कार स्वरुप ऑनलाइन ट्रान्सफर किये जाएंगे। इसी प्रकार व्यक्तिगत पुरस्कार योजना के तहत केसरदेसर जाटान के मेल नर्स द्वितीय अनिल मोदी व रणजीतपुरा (गोडू, कोलायत) की एएनएम मधु श्रीवास्तव को सम्मानित किया जाएगा।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...