✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर :-(12अप्रैल):- जाम्भाणी साहित्य अकादमी ने PM care फण्ड के लिये दो लाख रूपये का चेक जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम को सौंपा । अकादमी की संरक्षक डॉ सरस्वती बिश्नोई ने बताया कि जाम्भाणी साहित्य अकादमी अध्यक्ष स्वामी कृष्णनन्द आचार्य, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ बनवारी लाल साहू व महासचिव डॉ सुरेंद्र कुमार खीचड़ ने अपने सन्देश में कहा कि सभी के सहयोग से ही इस महामारी को परास्त किया जा सकता है । अकादमी उपाध्यक्ष डॉ इंद्रा बिश्नोई ने कहा कि अकादमी इस संकट की घड़ी में राष्ट्र के साथ खड़ी है । अकादमी अपने स्तर पर सोशल मीडिया आदि माध्यमों से जनता को कोरोना से बचाव के लिये जागरूक कर रही है । अकादमी सदस्य श्री राजाराम जी धारणिया ने आह्वान किया कि यह समय जरूरतमन्दों को सहयोग का है इसलिये सभी बढ़ चढ़कर सहयोग करे। अकादमी के विशेष आमन्त्रित सदस्य श्री देवेन्द्र बिश्नोई IPS ने जनता से अपील की कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें , यही इस समय सबसे बड़ा सहयोग है । इस अवसर पर अकादमी उपाध्यक्ष डॉ कृष्णलाल बिश्नोई ,सदस्य बी आर डेलू ,डॉ लालचन्द बिश्नोई ,श्री मोहनलाल लोहमरोड , श्रीमती तारा बिश्नोई, डॉ बी एल बिश्नोई,सोहनराम सिहागRPS, डॉ ओमप्रकाश भादू ,ओम बोला एडवोकेट ,हंसराज पटवारी, बुद्धराम सहारन ,शिवराज खीचड़ ,कृष्णलाल खीचड़ ,सोहनलाल ईशरवाल, डॉ हरिराम सियाग उपस्थित थे । सभी ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कोरोनो से निपटने को लेकर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...