✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
निगम आयुक्त और हेल्थ ऑफिसर पहुंचे पीबीएम हैल्प कमेटी की भोजनशाला, किया निरीक्षण
बीकानेर। नगर निगम आयुक्त और हेल्थ ऑफिसर आज पीबीएम हैल्प कमेटी की खेतेश्वर बस्ती स्थित भोजनशाला पहुंचे और यहां बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारियों ने कमेटी की ओर से किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।
पीबीएम हैल्प कमेटी के संयोजक बजरंग छींपा एडवोकेट और अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 22 मार्च यानि जनता कफ्र्यू के दिन से ही जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। खेतेश्वर बस्ती में सोनलिया भैरूजी मंदिर के पास स्थित भोजनशाला में रोजाना सवा हजार लोगों तक का भोजन तैयार किया जा रहा है। लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में संभागीय आयुक्त सीएल श्रीमाली और अतिरिक्त संभागीय आयुक्त इंदीवर दुबे भोजनशाला पहुंचे थे और उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग का निरीक्षण कर कार्य की सराहना की थी। इसके बाद क्षेत्र की पार्षद सुमन छाजेड़ भी भोजनशाला आईं थी। आज नगर निगम आयुक्त डॉ. खुशाल यादव और हेल्थ ऑफिसर अर्चना व्यास भी भोजनशाला पहुंची और वहां तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता परखी। इस अवसर पर कमेटी के हेमन्त कुमार, ओमसिंह, महेंद्र बिश्नोई, सुरी गोदारा, घनश्याम पंवार, पन्ने सिंह राजपुरोहित, हिम्मत सिंह राठौड़, कालुराम चौधरी, भागीरथसिंह राजपुरोहितए,अनोपसिंह राजपुरोहित, कौशल पडि़हार सहित कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें सेवाकार्य की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कमेटी के स्टोर रूम का निरीक्षण भी किया। एडवोकेट छींपा और सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि निगम के दोनों अधिकारियों ने कमेटी की ओर से किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना की।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...