✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जागरूक बीकानेरियन और कुशल प्रशासनिक अमले का प्रमाण है लॉकडाउन से पहले बीसियों हजार लोगों की नियमित आवाजाही वाला ये मार्ग
- मोहन थानवी
बीकानेर। 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के 20वें दिन सोमवार को जागरूक बीकानेरियन और कुशल प्रशासनिक अमले का प्रमाण बीकानेर की इस सड़क पर दिखा।
हमने कलेक्ट्रेट से फोर्ट डिस्पेंसरी, जूनागढ़ मोड़, सूरसागर, करणीमाता मंदिर, हनुमान हत्था नगर निगम क्षेत्र को इस नजरिए से देखा कि लॉकडाउन 2 के चलते इस सड़क पर पहले जैसी रेलमपेल न सही किंतु फिजिकल डिस्टेंसिंग रखते हुए अनुशासित बीकानेरियन खुशी-खुशी अपने अपने कार्य स्थलों की ओर जाते दिखेंगे। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में सफलता प्राप्ति के बाद फिर से यहांं मोटरों के हॉर्न सुनाई देंगे।
लॉकडाउन से पहले बीसियों हजार लोगों की नियमित आवाजाही वाला जूनागढ़ सेे आगे श्रीगंगानगर व जैसलमेर की ओर जानेे केे लिए उपयोग मेंं आने वालाा ये मार्ग आज लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग करने के कारण खाली-खाली है। यह तो सभी जानते हैं कि इसी सड़क से हजारों लोग नियमित रूप से रोजाना कलेक्ट्रेट, डायरेक्ट्रेट, केंद्रीय बस स्टैंड, बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया और अन्य जगहों पर आते जाते हैं । यहांं लॉकडाउन के चलते कलक्टर कुमार पाल गौतम, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और इनकी टीमों के प्रबंधन तथा अनुशाासित बीकानेरवासियों की जागरूकता से कोरोना को परास्त करने की मुहिम में यह सड़क भले ही वीरान दिखाई दे किंतु संकल्पित लोगों के दिलों का उल्लास और उमंग का मेला कायम है और कायम रहेगा। यही हमारी और हमारे बीकानेर की पहचान है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...