✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राज्य में आवश्यक सेवाएं चरणबद्ध
रूप से शुरू करने की सिफारिश
जयपुर । राज्य में लॉकडाउन हटाने के लिए एसीएस
(गृह) राजीव स्वरूप की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स ने
अपनी 10 पेज की रिपोर्ट में राज्य में चरणबद्ध रूप से
लॉकडाउन में ढील देने और आवश्यक सेवाएं शुरू करने की
अनुशंसा की है। विशेष रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन
हटाने में कोरोना वायरस के प्रसार, पॉजिटिव रोगियों की संया,
मौतों तथा वायरस के रिएक्टिवेट होने की आशंका का पूरा ध्यान
रखा जाए। हॉट स्पॉट, कर्फ्यू व लगातार मिल रहे रोगियों के क्षेत्रों
में रियायत न दी जाए। समिति ने इलेट्रॉनिस सामान के विक्रय,
एसी, फ्रिज, कूलर रिपेयरिंग सेंटर खोलने, मोबाइल सिम विक्रय,
रिचार्ज करने की अनुमति देने की भी सिफारिश की है। फ्लैट्स,
कॉलोनीज, सोसायटी में सफाई कर्मियों, घरेलू नौकरों को काम
करने की अनुमति देने को कहा है। विनिर्माता स्थानीय मजदूरों
की सहायता से काम कर सकेंगे।
इसके अलावा ई कॉमर्स कंपनियों, कोरियर्स को भी
अनुमति देने को कहा है लेकिन बाजार, सिनेमाघर, मॉल, स्कूल
कॉलेज, कोचिंग सेंटर्स, विवाह शादी, धार्मिक समारोहों की
अनुमति नहीं दी जा सकेगी।
रिपोर्ट में कहा है कि राज्य में आरंभ में बहुत कम
संक्रमित थे लेकिन तबलीगी जमात के लोगों ने अलग अलग
क्षेत्रों में पहुँचकर अपने परिवार के लोगों व आसपास संक्रमण
फैलाया। वायरस की प्रकृति का सटीक विश्लेषण होने तक
अधिक प्रभावित क्षेत्रों में रैँडम सैंपल लिये जाएं।
युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...