✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सात वचनों के साथ लॉक डाउन 3 मई तक बढ़ा
वैश्विक महामारी कोरोना का आतंक बरकरार है। इस वजह से देशभर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन का आज अंतिम दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 बजे सुबह राष्ट्र को संबोधित करते हुए 3 मई तक लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया।
*भारत स्वस्थ्य रहे , ऐसी मंगलकामनाओं के साथ:-*
अगले 1 सप्ताह तक कोरोना खिलाफ लड़ाई में कठोरता और बढ़ाई जाएगी 20 अप्रैल तक हर कस्बे हर थाने हर जिले हर राज्य को बड़ी बारीकी से परखा जाएगा
जो अग्नि परीक्षा में सफल हो गया हॉटस्पॉट नहीं बनने देंगे वहां से 20 अप्रैल से कुछ अनुमति सशर्त दी जाएंगी ।
कल इस बारे में सरकार की ओर से विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी
गरीबों व जरूरतमंदों को ध्यान में रखकर बनाई गाइडलाइन ।
देश में राशन से लेकर दवा तक पर्याप्त भंडार
भारत में अभी तक एक लाख से ज्यादा बेड की व्यवस्था 600 से अधिक अस्पताल सिर्फ कोविड के इलाज के लिए काम कर रहे हैं
सीमित संसाधनों के बीच भारत के वैज्ञानिक व युवा कोरोना वैक्सीन बनाने का बीड़ा उठाएं
*7 बातों में बांधा सबका साथ*
1. घर के बुजुर्गों की अतिरिक्त देखभाल करना है
2. लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंस की लक्ष्मण रेखा का पालन करे
मास्क का उपयोग करें
3. इम्युनिटी बढ़ाने के लिये आयुर्वेद के सुझाव गर्म पानी, काढा पिये
4. आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाऊनलोड करे
5.. जितना हो सके उतना गरीब परिवारों की मदद करे
6.. उधोग या साथ मे काम करने वाले लोगो को नोकरी से ना निकाले
7.. कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करें
एक नजर इधर...
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 1211 मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,363 हो गई है। जिसमें 8988 सक्रिय हैं, 1035 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 339 लोगों की मौत हो गई है। निश्चित ही हमें सरकारी दिशा निर्देशों की पालना करते हुए घर पर ही रहते हुए सुरक्षित रहना चाहिए।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...