✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सीमा पर पाक बरसा रहा
गोले 3 नागरिकों की मौत
श्रीनगर । बार-बार करारा
जवाब मिलने के बाद भी पाक सेना
अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है।
उत्तरी कश्मीर में उड़ी से केरन तक
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने
रविवार को भारतीय सैन्य ठिकानों और
रिहायशी क्षेत्रों में भारी गोलाबारी की।
इसमें आठ वर्षीय बालक सहित तीन
लोगों की मौत हो गई। इस दौरान पांच
मकानों को क्षति पहुंची। जवाबी कार्रवाई
में सरहद पार केल इलाके में स्थित पाक
सेना के ब्रिगेड मुख्यालय, स्पेशल
सिक्योरिटी ग्रुप (एसएसजी) यूनिट
मुख्यालय और आतंकियों के दो लांचिग
पैड समेत आठ इमारती ढांचों को भारी
नुकसान पहुंचा। कुलगाम में आतंकियों
के हमले में एक पूर्व सैनिक गंभीर रूप
से जख्मी हो गया है।
पाक सेना के एक अधिकारी
समेत चार सैन्यकर्मी और कुछ
आतंकियों के मारे जाने अथवा घायल
होने की सूचना भी है। अलबत्ता, सरहद
पार हुए नुकसान की तत्काल
अधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है।
दोपहर को शुरू हुई गोलाबारी देर रात गए
तक जारी थी। दोनों तरफ से एक-दूसरे
के ठिकानों पर तोपखाने और मोर्टार से
गोले दागे जा रहे थे। पूरे उत्तरी कश्मीर में
सेना के सभी फील्ड कमांडरों को सचेत
कर दिया गया। सेना के जवानों ने
प्रशासन की मदद से अग्रिम बस्तियों में
रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर
पहुंचाया। इनमें अधिकांश ने सामुदायिक
सुरक्षा बंकरों में शरण ली है। कइयों को
स्कूलों और पंचायतघरों में ठहराया गया
है। बीते तीन दिनों में यह दूसरा मौका है
जब पाक सेना ने भारी गोलाबारी की है।
सैन्य सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को
पाकिस्तान को करारा जवाब मिलने के
बाद से भारतीय सेना को आशंका थी कि
पाक दोबारा नापाक हरकत करेगा। इससे
निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई थी।
पाक सेना ने दोपहर को कुपवाड़ा में
एलओसी से सटे चौकीबल, केरन-
करनाह सेक्टर में भारतीय ठिकानों पर
गोलाबारी करने से पहले जिला बारामुला
के अंतर्गत उड़ी सेक्टर में भी संघर्ष
विराम का उल्लंघन किया। उड़ी में पाक
सैनिकों ने दोपहर पौने एक बजे हथलंगा
व चुरुंडा पर गोले बरसाए। भारतीय सेना
ने 15 मिनट तक जवाब नहीं दिया,
लेकिन जब गोलाबारी बढऩे लगी तो
भारत की ओर से जवाब दिया जाने
लगा। हाजीपीर दर्रे के ऊपरी हिस्से में
पाक सेना की लोन हट और लारी कलसी
चौकियों को उड़ा दिया। उसके बाद उड़ी
सेक्टर में पाक बंदूकें शांत हो गई। उड़ी
में करीब एक घंटे तक दोनों तरफ से
गोलाबारी चली थी। कुछ ही देर बाद
पाक सेना ने कुपवाड़ा सेक्टर में
चौकीबल, केरन और टंगडार में भारतीय
ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी।
चौकीबल, टुमना, रीडी, करालपोरा,
टंगडार और मच्छल में भारतीय नागरिक
बस्तियों पर गोलाबारी की। टुमना और
रीडी गांव में ही सबसे ज्यादा नुकसान
हुआ है।
(हिस/ युगपक्ष )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...