✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
- ✍️मोहन थानवी
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
- ✍️मोहन थानवी
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
लॉकडाउन - 2 में व्हाट्सअप के जरिए ई-लर्निंग कोर्स -::- मास्टर तैयार, हर आयुवर्ग के लोगों को सिखाएंगे सिंधी, बुधवार को होगा श्रीगणेश "अचो त सिन्धी सिखूं", सदस्यता निशुल्क - डाॅ माला कैलाश
व्हाट्सअप के इन नंबरों पर निःशुल्क पंजीयन करवाएं
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
लॉकडाउन के कारण व्हाट्सएप पर ई-लर्निंग कोर्स ‘‘अचो त सिन्धी सिखूं‘‘ शुरू किया जा रहा है
जयपुर । सिन्धु संस्कृति प्रसार संस्था (रजि.) की अध्यक्ष डॉ. माला कैलाश ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन को देखते हुए व्हाट्सएप पर 15 अप्रैल से निःशुल्क सिन्धी भाषा ई-लर्निंग कोर्स ‘‘अचो त सिन्धी सिखूं‘‘ शुरू किया जा रहा है। उक्त सिन्धी भाषा ई-लर्निंग कोर्स साहित्यकार गोबिन्दराम ‘माया‘ द्वारा तैयार किया गया है तथा अध्यापन का कार्य भी उन्हीं के द्वारा किया जाएगा।
साहित्यकार गोबिन्दराम ‘माया‘ ने बताया कि इस ग्रुप पर केवल सिन्धी भाषा का अध्ययन-अध्यापन और सिन्धी भाषा सीखने में आने वाली समस्या एवं समाधान का कार्य होगा। ग्रुप में हर बुधवार और शनिवार को पाठ्य सामग्री डाली जाएगी। हर शनिवार को ग्रुप, हर सदस्य के लिए, 2 घण्टे अर्थात् दोपहर 12 से 2 बजे तक खुलेगा, जिसमें सदस्य उन्हें सिन्धी भाषा सीखने में आने वाली समस्या को रख सकेंगे। प्राप्त सभी समस्याओं का समाधान, आगामी पाठ्य सामग्री डालते समय, करने का प्रत्यन होगा।
महासचिव सुरेश रामरख्याणी ने बताया कि इस कोर्स के ज़रिए हिन्दी माध्यम से देवनागरी लिपि में मातृभाषा सिन्धी बोलना, पढ़ना एवं लिखना सिखाया जाएगा। सिन्धी भाषा सीखने हेतु शिक्षार्थी को केवल ‘अचो त सिन्धी सिखूं‘ ग्रुप का सदस्य बनना होगा। सदस्यता निःशुल्क है तथा किसी भी आयु का कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है।
सदस्य बनने हेतु शिक्षा सचिव मूलचन्द बसंतानी से मोबाइल नम्बर 9928294960 पर सम्पर्क किया जा सकता है। सदस्यता पंजीयन जारी है। आप भी आज ही सदस्यता लेकर घर बैठे निःशुल्क सिन्धी सीख सकते हैं।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...