✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पुलवामा के शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
बीकानेर। पिछले साल 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती आतंकी हमला हुआ था। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा हमले की बरसी पर शुक्रवार को भाजपा जूनागढ़ मण्डल की ओर से पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पर कैण्डल जलाकर और पुष्प अर्पित कर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा आज हम देश में सुरक्षित हैं, तो इसके पीछे हजारों जवानों की शहादत है। हमारे जवान देश की रक्षा में दिन रात बॉर्डर पर अपनी जान की परवाह किए बगैर डटे हैं। इस मौके पर करनल हेमसिंह, भोम सिंह भाटी, भाजपा जूनागढ़ मण्डल महामंत्री श्रवण सिंह सांखला, भूपेंद्र शर्मा, करण पाल सिंह, चंद्र शर्मा, हेमंत कच्छावा, गोपाल सिंह, गजेंद्र भाटी, विनोद करोल, संतोष, मोर सिंह, पार्षद अनूप गहलोत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुरिमा सिंह, सुमन छाजेड़, ऋषभ जैन, उपासना जैन, प्रमिला गौतम, आशा पारेख समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की शहादत को नमन किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...