✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 14 फरवरी | पर्वतारोही मगन बिस्सा के अकस्मात निधन पर शहर के गणमान्यों ने दुख: प्रकट किया है | सखा संगम के चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि एडवेंचर एक्टीविटी में आगे रहकर युवाओं का उत्साहवर्धन करने वाले मगन बिस्सा अचानक से चले जाएंगे यह विश्वास ही नहीं हो रहा है | एन.डी.रंगा ने कहा कि पर्वतारोही एडवेंचर करते हुए पुणे में अंतिम सांस लेंगे इस पर विश्वास करना मुमकिन नहीं है | एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने कहा कि मगन बिस्सा भारतीय पर्वतारोहण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे | विवाह पश्चात जीवन संगिनी डॉ.सुषमा बिस्सा भी उनके एडवेंचर का हिस्सा बन गयी और बराबर साथ निभाती रही है | शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के संयोजक अशफाक कादरी ने कहा कि मगन बिस्साजी ने 1985 में भारतीय सैन्य एवरेस्ट अभियान दल में शामिल होकर एवरेस्ट के सबसे मुश्किल रास्ते से ऊपर चढ़े मगर अनहोनी होने से वे काफी समय बिस्तर पर रहे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी | संस्कृतिकर्मी राजेन्द्र जोशी ने कहा कि ऐसे नेक इंसान ही युवाओं में जोश जागृत करते हैं | उन्होंने शारीरिक कष्ट बहुत सहे मगर एडवेंचर को नहीं छोड़ा | कवि राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि मगन बिस्सा में जिन्दादिली कूट-कूट कर भरी हुई थी | नवकिरण प्रकाशन के डॉ.अजय जोशी, रंगकर्मी बी.एल.नवीन, सखा संगम के ब्रजगोपाल जोशी, नागेश्वर जोशी, ज्योतिबा फुले साहित्यिक मंच के हनुमान कच्छावा, समाजसेवी ऋषिकुमार अग्रवाल, बाबूलाल छंगाणी ने भी शोक व्यक्त किया है |
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...