✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकााश शोध केन्द्र, बाबा रामदेव शोधपीठ एवं राजस्थानी साहित्य, संस्कृति पीठ के संयुक्त तत्वावधान में 21 फरवरी को
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकााश शोध केन्द्र, बाबा रामदेव शोधपीठ एवं राजस्थानी साहित्य, संस्कृति पीठ के संयुक्त तत्वावधान में 21 फरवरी को
समारोहपूर्वक मनाया जायेगा ‘विश्व मातृ भाषा दिवस’
जोधपुर। महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केन्द्र, मेहरानगढ़, जे.एन.वी.यू. के बाबा रामदेव शोधपीठ एवं राजस्थानी साहित्य, संस्कृति पीठ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 21 फरवरी को ‘विष्व मातृभाषा दिवस’ होटल चन्द्रा इम्पीरियल में प्रातः 11ः00 बजे से समारोहपूर्वक मनाया जायेगा।
महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केन्द्र के विभागाध्यक्ष डॉ. महेन्द्रसिंह तंवर ने बताया कि एच.एच. महाराजा श्री गजसिंहजी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस समारोह के मुख्य अतिथि जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रवीणचन्द्र त्रिवेदी होंगे। इस अवसर पर राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम महर्षि विशिष्ट अतिथि होंगे।
बाबा रामदेव शोधपीठ के निदेशक डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया जायेगा जिसमें शहर के ख्यातनाम रचनाकार एवं युवा कवि भाग लेंगे। इस बार विश्व मातृ भाषा दिवस पर आयोजित समारोह में जोधपुर के साथ बीकानेर क्षेत्र की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था ‘राजस्थानी साहित्य संस्कृति पीठ, श्रीडूंगरगढ’़ भी भागीदारी निभा रहे हैं। समारोह में विभिन्न भाषाओं के साहित्यकार, विश्वविद्यालय के शिक्षक तथा राजस्थानी विषय से जुड़े शोधार्थी, विद्यार्थी एवं भाषा प्रेमी भाग लेंगे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...