सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कोरी नंबर प्लेट की बाइक पर सवार पर्स और बैग झपट ले गए, सीसीटीवी धरे रह गए
बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में बुधवार को हुई दो आपराधिक वारदातों में तीन बाइक सवार बदमाश झपटमारी कर एक महिला का पर्स और राह चलते एक शख्स का बैग झपट ले गये। इसकी सूचना मिलने के बाद अलर्ट हुई पुलिस ने नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन बिना नंबरी बाइक पर सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बदमाशों के फुटैज हासिल करने के लिये अभय कमांड सेंटर की ओर से लगाये गये कैमरे खंगाले, लेकिन ज्यादातर कैमरे बंद या खराब होने के कारण पुलिस के हाथ नाकामी लगी।
सदर थाना पुलिस ने दोनों ही वारदातों को लेकर अलग-अलग केस दर्ज किये है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुक्ता प्रसाद नगर निवासी सुरजीत कुमार माली ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे मैं अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहा था। इस दरम्यान राणीसर बास में पीछे की तरफ से एक बाइक पर तीन बदमाशों ने लात मार कर हमारी बाइक गिरो दी और मेरी पत्नि का पर्स छीन कर ले गये, जिसमें नगदी, जरूरी कागजात और एटीएम वगैरहा थे।
इसी तरह कैलाशपुरी निवासी तुलसी कंवर ने बताया कि बुधवार दोपहर मैं बाइक पर जा रही थी तभी जूनागढ रोड़ पर पीछे की तरफ से आये तीन बाइक सवार बदमाश मेरा पर्स झपट ले गये, जिसमें नगदी और जरूरी कागजात थे। पुलिस ने दोनों केस दर्ज कर बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन उन्हे सफलता नहीं मिली।
जानकारी में रहे कि इस तरह की झपटमारी और लूटपाट की वारदातों की रोकथाम के लिये शहरभर में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है, लेकिन आधे से ज्यादा कैमरे बंद होने के कारण वारदातों पर अकुंश नहीं लग पा रहा है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...