सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
घर में अकेली थी, वह हो गया हवशी
बीकानेर। जिले के नाल पुलिस थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर 25 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। नाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता का आरोप है कि गोगागेट, बांदरों का बास निवासी 5-6 दिन पहले उसके घर आया और उसे अकेली पाकर चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता का आरोप है कि जिस वक्त आरोपी उसके घर पर आया था उस वक्त उसके अलावा परिवार कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था। जिसका फायदा उठाकर आरोपी उसके घर में घुस आया और चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 450, 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच एसआई रघुवीर सिंह कर रहे है।
(खुलासा)
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...