सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रथम व्याख्यान सत्र - युवा विकास केन्द्र राज. डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर
12.10.2019
आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा राजकीय महाविद्यालयों मे गुणात्मक शिक्षा विकास एवं शिक्षा की उत्कृष्टता के कार्यक्रमान्तर्गत एक नवाचारक योजना शुरू की गई है।
इस योजना के क्रियान्वयन में
12.10.2019, को प्रथम व्याख्यान सत्र का आयोजन किया। जिसमें रिसोर्स पर्सन डॉ. नरेन्द्र भोजक, सह आचार्य (रसायनशास्त्र) द्वारा Innovative Science Teaching through Social Science Stories तथा नोबेल पुरस्कार व्याख्यान माला’’ विषय आधारित व्याख्यान दिया गया।
डॉ. भोजक ने सामाजिक विज्ञान की विभिन्न कहानियों का आधुनिक विज्ञान शिक्षण मे उपयोग के बारे मे विभिन्न प्रयोगो के माध्यम से बताया । डॉ. भोजक ने राज. डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर के विभिन्न विभागों द्वारा सामूहित रूप से किये जा रहे कार्यों को भी जैसे - ग्रीन प्लास्टिक, लेबोरेटरी वेस्ट वाटर आदि को पावर पाइन्ट के माध्यम से बताया।
व्याख्यान सत्र का आयोजन प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक की अध्यक्षता व आयोजन सचिव डॉ. दिव्या जोशी के दिशा निर्देश में हुआ जिसमें महाविद्यालय के लगभग 200 संकाय सदस्यों व स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...