सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
असमी एक्जिबिशन एंड कार्निवाल में दिख रहा उत्साह
बीकानेर। रानी बाजार स्थित रिषभ गार्डन (उत्सव) में शनिवार को दो दिवसीय असमी एक्जिबिशन कार्निवाल का शुभारम्भ किया गया। कार्निवाल का शुभारम्भ समाजसेवी चंद्रमोहन मूंधड़ा, सुमतिलाल बांठिया एवं सुधा रामपुरिया ने किया। एक्जिबिशन की आयोजक श्रुति बांठिया ने बताया कि शनिवार को प्रारंभ हुए इस कार्निवाल में ज्वैलरी, साड़ीज, सूट्स-कुर्ती, लेडिज एंड जेंट्स वियर, एंटिक ज्वैलरी, सहित खाने-पीने व घरेलू जरुरत के सामान के साथ अनेक उत्पाद उपलब्ध हैं। कार्निवाल की कनुप्रिया मूंधड़ा ने बताया कि शनिवार को लोगों में एक्जिबिशन के प्रति काफी उत्साह दिखा वहीं मिल रहे ब्रांडेड उत्पादों से ग्राहकों को फायदा मिल रहा है। व्यवसायी आदर्श बांठिया ने बताया कि रविवार को भी स्पेशल ऑफर व विभिन्न वैरायटी के साथ उत्पाद ग्राहकों के लिए बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे। किशन संवाल ने बताया कि एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के ब्रांडेड और उपयोगी उत्पाद मिलने से लोगों को फायदा मिल रहा है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...