सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
शिवनगर स्कूल में बालिका दिवस पर गीता चारण संस्था प्रधान एवं छात्राएं बनी शिक्षक
बीकानेर... अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवनगर में कार्यक्रम आयोजित कर बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा एवं आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बालिका दिवस पर छात्रा गीता चारण प्रधानाचार्य बनी। कक्षाओं में अध्यापन कार्य भी छात्राओं ने शिक्षक बन करवाया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यवाहक पीईईओ मोहरसिंह सलावद ने कहा कि प्राचीन काल में महिलाओं का बहुत सम्मान किया जाता था।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 2012 से मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करना,ताकि दुनिया भर में उनके सामने आने वाली चुनौतियों का वे सामना कर सकें और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें. साथ ही दुनिया भर में लड़कियों के प्रति होने वाली लैंगिक असामानताओं को खत्म करने के बारे में जागरूकता फैलाना भी है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बालिका दिवस मनाने की पहल एक गैर-सरकारी संगठन 'प्लान इंटरनेशनल' प्रोजेक्ट के रूप में की गई. इस संगठन ने "क्योंकि में एक लड़की हूँ" नाम से एक अभियान भी शुरू किया. इसके बाद इस अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया. फिर कनाडा सरकार ने 55वें आम सभा में इस प्रस्ताव को रखा।अंतत: संयुक्त राष्ट्र ने 19 दिसंबर, 2011 को इस प्रस्ताव को पारित किया और इसके लिए 11 अक्टूबर का दिन चुना। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर,2012 को मनाया गया और उस समय इसका थीम था "बाल विवाह को समाप्त करना।भारत सरकार ने भी बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए काफी योजनाओं को लागू किया है जिसके तहत "बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं" एक उल्लेखनीय योजना है। भारत में भी 24 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।बालिका दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद, दहेज प्रथा,बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, सती प्रथा पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विजेता बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बालिका संस्था प्रधान गीता चारण, शिक्षक बनी छात्रा जस्सू कंवर, कमलेश स्वामी, प्रीता,विमला, हर्सिता राठौड़,निकिता,रोशनी, मधु चारण,देबल बाई, गुड्डी,पूजा,कविता स्वामी सहित सैकड़ों छात्रा एवं शिक्षक मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...