सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अमिताभ बच्चन के 77 वें जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन फैंस क्लब के सदस्यों ने केक काटा। गीत गाए। बिग बि के फेमस डायलाग दोहराकर जन्मदिन मनाया ।
अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाया
बीकानेर। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के 77 वें जन्मदिवस पर यहां अमिताभ बच्चन फैंस क्लब, बीकानेर के बैनर तले कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंद्र कुमार वधवा (टोनी) के विशेष आतिथ्य में रानीबाजार स्थित सूरज टॉकिज के पास, रामा पैलेस में केक काटकर खुशियां मनायी गयी साथ ही केक काटकर एक-दूसरे को खिलाकर मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया गया। क्लब के अध्यक्ष जसविंदर पाल सिंह व उपाध्यक्ष बिरजू तिवाड़ी ने बताया कि इस अवसर पर कोषाध्यक्ष बजरंग व्यास, प्रवक्ता लक्ष्मण गहलोत, सलाहकार अशोक पंवार, सह-सलाहकार कैलाश थानवी, प्रचार मंत्री हनुमानसिंह राजवी, गंगासिंह, महफूज खां, रईस खान, धर्मेंद्र अग्रवाल सहित अनेक अमिताभ बच्चन के फैंस मौजूद रहे। तिवाड़ी ने बताया कि इस मौके पर अमिताभ बच्चन के फिल्मों के पोस्टर की प्रदर्शनी भी यहां लगायी गयी जिसे बड़ी संख्या में आए दर्शकों ने देखा और सराहा। बाद में बच्चन पर फिल्माए गीतों का शानदार संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...