सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कोलायत में की जनसुनवाई
बीकानेर, 10 अक्टूबर । उच्च शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार भंवर सिंह भाटी ने शुक्रवार को कोलायत में देर रात तक आमजन के अभाव अभियोग सुने ।
इस दौरान कोलायत विधानसभा क्षेत्र के आमजन उनसे मिलकर क्षेत्र में पानी-बिजली, सड़क और चिकित्सा व्यवस्था सही करवाने के संबंध ज्ञापन दिए । उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने जनसुनवाई में मौजूद उप खण्ड अधिकारी प्रदीप चाहर, तहसीलदार हनुमान सिंह देवल तथा डिस्कोम के अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने कुछ प्रकरणों में दूरभाष पर समस्या निस्तारण के निर्देश दिए ।
जनसुनवाई में कोलायत सरपंच देवी सिंह भाटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...