सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
“अपनी भाषा अपने लोग” आखर समारोह में आनंद कौर व्यास से मोनिका गौड़ संवाद करेंगी
राजस्थानी हिन्दी की प्रख्यात साहित्यकार आनंद कौर व्यास के व्यक्तित्व-कृतित्व पर होगी चर्चा बीकानेर 10 अक्टूबर | प्रभा खेतान फाउन्डेशन द्वारा ग्रासरूट मीडिया फाउन्डेशन के सहयोग से राजस्थानी साहित्य, कला व संस्कृति से रूबरू कराने के उद्धेश्य से ‘आखर’ श्रंखला में शनिवार 12 अक्टूबर को राजस्थानी भाषा की साहित्यकार आनंद कौर व्यास से उनके सहित्यिक सफरनामे पर चर्चा की जाएगी |
इस कार्यक्रम का आयोजन होटल आईटीसी राजपुताना, जयपुर में शनिवार को सुबह 10.30 बजे किया जाएगा | आनंद कौर व्यास से संवाद बीकानेर की उर्जावान कवयित्री मोनिका गौड़ करेगी | राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि इससे पूर्व आखर सीरीज में बीकानेर के बुलाकी शर्मा के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा की जा चुकी है | 📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...