सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नोखा । नोखा विधायक एवं बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार दो दिवसीय चुनाव प्रचार हेतु हरियाणा प्रदेश के दौरे पर रहेंगे ।
श्री बिश्नोई दिनांक 13 अक्टूबर 2019 को हरियाणा की टोहाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री सुभाष बराला (प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा भाजपा) के समर्थन में धोलू, टिब्बी, बुवान, बोस्ती, ठरवा, पिरथला, पारता, सनियाना, नाढ़ोडी, सूर्या पैलेस रतिया रोड़, कृष्णा मार्केट टोहाना, हँसेवाला सहित गाँव का दौरा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे । इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सुभाष बराला (प्रदेशाध्यक्ष भाजपा हरियाणा) साथ रहेंगे ।
इसके पश्चात श्री बिश्नोई टोहाना में 14 अक्टूबर 2019 को भारत सरकार के गृह मंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह की होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लेंगे और 14 अक्टूबर को रैली में भाग लेंगे ।
रैली के पश्चात रतिया से भाजपा प्रत्याशी एड लक्ष्मण नापा के समर्थन में जनसंपर्क करेंगे ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...