सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बालिका जागरूकता शिविर : आगे बढ़कर समाज और देश को गौरवान्वित करने का दिया संदेश, खेलकूद में अव्वल बालिकाओं को दिए पुरस्कार
बालिका दिवस
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार, सचिव पवन कुमार अग्रवाल (अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश) द्वारा आज दिनांक 11.10.2019 को राजकीय महारानी बालिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में बालिकाओं हेतु एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उक्त दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण, समाज में अधिकार दिलवाने तथा अपना हुनर दिखाना है। इसके अतिरिक्त पवन कुमार अग्रवाल द्वारा बालिकाओं को बाल-विवाह प्रतिषेध अधि., कन्या भ्रूण हत्या व बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ आदि विषयों के बारे में जागरूक किया तथा पढ़-लिख कर उन्नति के पथ पर अग्रसर होने हेतु भी कहा। बालिकाओं को कल्याणकारी योजनाओं, पोक्सो अधिनियम के बारे में बताया। कार्यक्रम में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल-कूद, पोस्टर पेटिंग, निंबध व वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन आर्य, शिक्षकगण हर्ष कुमार आर्य, गणेश चंद्र शर्मा, मकबूल अहमद व डॉ शाहिद उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम की व्यवस्था निजी सचिव अहमद अली द्वारा की गयी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






Helⅼo Deаr, are you adtually visiting this siite on a
ReplyDeleteregular basis, if so then you will absolutely obtazin pleasant knowledge.