सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
डूंगर कॉेलेज में प्रोफेसर पैरेन्ट कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर 12 अक्टुबर। सम्भाग के सबसे बड़े, राजकीय डूंगर कॉलेज में आयुक्तालय के निर्देशानुसार रेस योजना के तहत कॉलेज कम्युनिटी कार्यक्रम आयाजित किया गया। संयोजक डॉ. संध्या जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक ने कियां। डॉ कौशिक ने कहा कि इस सत्र में उच्च शिक्षा विभाग ने इस सत्र में कई नवाचार किये हैं जिसके तहत ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होनें कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी शिक्षक एवं माता - पिता में परस्पर संवाद हुआ जिससे उच्च शिक्षा में गुणवत्ता हो सकेगी।
डॉ. ए.के.यादव ने विद्यार्थियों से शिक्षण के अतिरिक्त खेल कूद में अधिकाधिक भाग लेने की अपील की। सहायक निदेशक डॉ. राकेष हर्ष ने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम के माध्यम से निश्चित रूप से उच्च षिक्षा के क्षेत्र में सुधार सम्भव हो सकेगा। रूक्टा के महामंत्री डॉ. वी.के.ऐरी ने भी अपने विचार रखे।
बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा मिति गोस्वामी के पिता डॉ. कहा उज्जवल गोस्वामी ने कहा कि महाविद्यालय में षिक्षण के अतिरिक्त सह शैक्षणिक गतिविधियां भी निरंतर आयोजित होती हैं जिसे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सम्भव हो सकेगा। इस अवसर पर डॉ. हरभजन कौर, डॉ. राजकुमार ठठेरा तथा श्रीमती भारती सोंलकी आदि अनेक अभिभावकों ने अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। अभिभावकों ने एक स्वर में यह अपील भी कि विद्यार्थियों को कुछ अंतरात मिलना चाहिये तथा बैठने की माकूल व्यवस्था भी होनी चाहिये।
प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक ने कहा कि इन सभी विचारों को अमल में लाने के हर सम्भव प्रयास किये जावेगें तथा आगामी बैठक 19 नवम्बर को आयोजित की जावेगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...