सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज कि ओर से आयोजित किक्रेट टूर्नामेंट के 14 वें दिन को दो टीमों के सेमीफाइनल खेले गए आयोजन समिति से जुड़े मीडिया प्रभारी युवा समाज सेवी प्रहलाद जोशी ने बताया कि रविवार को फाईनल मुकाबले होगें इस दौरान पहली पारी संकट मोचन मेघासर के साथ माँ चामुण्डा किक्रेट कल्ब कोलासर के साथ खेला गया जिसमें मेघासर टीम विजयी रही मैन ऑफ द मैच प्रमोद सांखी रहे दूसरी पारी में सती किक्रेट कल्ब मेघासर व झूंझार कल्ब भोजुसर के बीच खेला गया जिसमें भोजुसर टीम विजयी रही मैन ऑफ द मैच राधे आनंद जोशी रहे टूर्नामेंट संयोजक बिरजू उपाध्याय प्यारे मेघासर ने बताया कि मैन आफ द मैच खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस के सर्किट इंस्पेक्टर राजेन्द्र औझा, हिंदू जागरण मंच के जेठानन्द व्यास, छःन्याति ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष डॉ मोहन लाल जाजडा़, भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष साँवरमल उपाध्याय सीथल, रामकिशन उपाध्याय चाय वाले महाराज, सुंदर जोशी सुरत, धीरज पंचारिया, रविन्द्र जाजडा़, विप्र फाउंडेशन महिला उपाध्यक्ष अनामिका शर्मा, मंजू शर्मा, घनश्याम उपाध्याय मेघासर, मनोज पंचारिया (मनु दादा) शिवशंकर जोशी सहित सभी टीमों के खिलाड़ियों व समाज बंधु उपस्थित रहे इस दौरान काजल जोशी, राधिका सांखी को सम्मानित किया गया रविवार को फाईनल मुकाबले होगें जिसमें मुख्य अतिथि जसपुर के राजा राज्य सभा सांसद रणविजय सिंह जुदेव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, महामंडलेश्वर बजरंग दास महाराज, सोमगिरि महाराज, जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम, एसपी प्रदीप मोहन शर्मा, के साथ हजारों की संख्याओं समाज बंधु उपस्थित रहेंगे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...