सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
18 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस
बीकानेर, 11 अक्टूबर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सत्यापन कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर 18 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस दिए गए।
पश्चिम विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र देवड़ा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सत्यापन का कार्यक्रम जारी करते हुए 1 सितम्बर से मतदाता का सत्यापन शुरू किया गया था, यह कार्यक्रम मोबाइल एप और वेबसाईट के माध्यम से किया जा रहा है। इस विधानसभा में मतदाता सत्यापन का 50 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है। लेकिन कई बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा इस कार्यक्रम में लापरवाही बरती जा रही है। कार्यक्रम के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं रहने पर 18 बूथ लेवल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...