सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2019 उदयपुर से वैष्णोदवी 12 अक्टूबर को
बीकानेर, 10 अक्टूबर। राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2019 के अन्तर्गत इस वर्ष प्रथम तीर्थ यात्रा उदयपुर से वैष्णोदेवी रेल गाड़ी 12 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 9 बजे राणा प्रताप नगर उदयपुर रेल्वे स्टेशन से रवाना होगी। योजना की इस यात्रा गाड़ी में इस स्टेशन से उदयपुर जिले के 37, बांसवाड़ा के 26, डूंगरपुर के 19, सिरोही के 28, जालौर के 16, पाली के 35 कुल 161 यात्रियों को प्रातः 6 बजे राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचना होगा ताकि समस्त प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर सके।
आयुक्त देव स्थान विभाग ओ पी जैन ने बताया कि उक्त गाडी उदयपुर से रवाना होकर उसी दिन को प्रातः 11 बजे चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। चंदेरिया रेलवे स्टेशन से राजसमंद जिले के 14, चित्तौडगढ़ के 55, प्रतापगढ़ के 27, कोटा जिले के 55, बून्दी के 29, बारां के 69, झालावाड़ के 65 तथा भीलवाडा के 61 यात्री कुल 375 वरिष्ठजन रेल में सवार होकर प्रस्थान करेंगे। चंदेरिया रेल्वे स्टेशन आने वाले यात्रियों को प्रातः 7 बजे रिपोर्ट करना है। दोपहर 2.25 बजे यह यात्री गाड़ी अजमेर रेल्वे स्टेशन पर पहुंचेगी, जहां से अजमेर जिले के 22, नागौर के 46,टों के 30, बीकानेर के 14, चुरू के 9, हनुमानगढ़ के 9 एवं श्रीगंगानगर जिले के 8 कुल 138 यात्री उक्त ट्रेन में सवार होकर प्रस्थान करेंगे। अजमेर रेल्वे स्टेशन पर यात्री को दोपहर 1 बजे रिपोर्ट करना है।
जैन ने बताया कि इसके पश्चात यह गाड़ी उसी दिन को सांय 5.50 बजे जयपुर जंक्शन रेल्वे स्टेशन पर पहुंचेगी, जहां से जयपुर जिले के 88, दौसा के 6, अलवर के 24, सीकर के 21, झुंझुनू के 20, भरतपुर के 31, धौलपुर के 14, करौली के 9, सवाई माधोपुर के 16, जोधपुर के 38, बाड़मेर के 20 एवं जैसलमेर के 4 कुल 291 वरिष्ठजन कुल 965 वरिष्ठजन उक्त गाड़ी में सवार होकर उसी दिन सायं 6.20 पर वैष्णोदेवी के लिए प्रस्थान करेंगे। जयपुर रेल्वे स्टेशन से चढ़ने वाले यात्रियों को दोपहर 2 बजे तक रिपोर्ट करना है।
देवस्थान विभाग आयुक्त ने बताया कि रेलगाड़ी में सभी चयनित तीर्थ यात्रियों को व्यक्तिशः दूरभाष एवं पत्र के माध्यम से सूचित किया जा चुका है। यात्री अपने साथ ई-मित्र द्वारा भरे गये आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण पत्र, मूल आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। साथ ही दैनिक उपयोग की सामग्री (आवश्यक औषधियां, व्यक्तिगत आवश्यकता के लिए नकदी, कपडे़, कम्बल, चददर, टॉवेल) लेकर आवें।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...