सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
स्व मंगूलाल जी तनेजा सांस्कृतिक रत्न अवार्ड से समादृत
🇮🇳खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
स्व मंगूलाल जी तनेजा सांस्कृतिक रत्न अवार्ड से समादृत
बीकानेर । श्री राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी ने दशहरा उत्सव को परवान चढ़ाने वाले एवं भारतीय संस्कृति कला व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हर शख्सियत को उनके निवास पर जाकर सांस्कृतिक रत्न एवं समाज रत्न अवार्ड से नवाजे जाने की परंपरा को कायम रखा है । यह कहा श्री राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी के भगवान दास चांदना ने और अवसर था कमेटी द्वारा बीकानेर में दशहरा उत्सव मनाए जाने की नींव रखने वाले स्व मंगूलाल जी तनेजा को सांस्कृतिक रत्न अवार्ड से सम्मानित करने का। उन्हीं के निवास पर पहुंचे प्रतिनिधि मंडल के हंसराज डागा ने कहा कि दशहरा उत्सव पर इससे पूर्व महाराजा डा करणी सिंह जी को सम्मानित किया गया था, उनके सम्मान को राजमाता श्रीमती सुशीला कुमारी जी ने ग्रहण किया । उन्होंने बताया कि पुरोधाओं को समर्पित आयोजनों की इसी श्रंखला की दूसरी व तीसरी कड़ी में स्वर्गीय द्वारका प्रसाद पुरोहित स्वर्गीय समाजसेवी लाला ठाकुर दास जी वर्मा को सम्मानित किया गया था। इसी परम्परा के तहत आज चौथा सोपान संपन्न करते हुए बीकानेर में प्रथम दशहरा उत्सव के संस्थापक एवं पहली बार बीकानेर में दशहरा उत्सव पर भारतीय सांस्कृतिक पौराणिक काल से संजोई हुई अपनी विरासत को युवाओं तक पहुंचाते हुए आगे बढ़ाने का कार्य बदस्तूर जारी है। कमेटी के महासचिव सभाष भोला ने बताया कि स्व मंगूलाल तनेजा जी के निवास स्थान में सांस्कृतिक रत्न अवार्ड उनके पुत्र श्री महेश तनेजा को प्रदान किया गया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल श्री भगवानदास चांदना, हंसराज डागा, सुभाष भोला, गिरीश खत्री, चोरू लाल जी सुथार ताराचंद मकड़, अनिल खत्री, दिनेश गुप्ता सदस्यों ने सांस्कृतिक रत्न अवार्ड प्रशस्ति पत्र चिन्ह शल श्रीफल एवं पुष्पहार उनके पुत्र को भेंट किए इससे पूर्व स्वर्गीय मंगू लाल जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






This comment has been removed by a blog administrator.
ReplyDelete