सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पितृ पक्ष पर नवाह्न पारायण का आयोजन
पितृ पक्ष के इस पुनीत अवसर पर मोहल्ला विकास समिति जाल की गली भटडो का चौक और मानस प्रेमी इलेवन स्टार परिवार की ओर से रविवार को शाम 7 बजे गणेश पूजन ,शिव पूजन,षोडश मातृका पूजन,नवग्रह पूजन व राम दरबार का पूजन करने के बाद रामचरितमानस के नवाह्न पारायण को शुरू किया गया।जिसमें मंगलाचरण के बाद बालकाण्ड को प्रथम रूप दिया गया । नवाह्न पारायण का यह पाठ आगामी 9 दिवस तक निरन्तर जारी रहेगा , जिसका समय शाम को 7 बजे से रात्रि11 बजे तक रखा गया है । इस अवसर मानस पाठी का स्वागत शिवजी सेवग ,चंद्रशेखर शर्मा,रामेश्वर मारू, अजय मारू , प्रकाश श्रीमाली,मुकेश मारू,नंदकिशोर सेवग,योगेश भोजक, विजय मारू, गोपीकिशन सेवग व समस्त मोहल्ला वासियों ने किया। ज्योतिषाचार्य पं जतनलाल श्रीमाली ने बताया कि पितृ-पक्ष में होने वाले नवाह्न पारायण पाठ पितरों को समर्पित कर भगवत रस को प्राप्ति की जाएगी ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...