सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
एसकेआरएयू: ‘जर्क’ की बैठक में अनुसंधान एवं प्रसार कार्यों की हुई समीक्षा
🇮🇳खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एसकेआरएयू: ‘जर्क’ की बैठक में अनुसंधान एवं प्रसार कार्यों की हुई समीक्षा
बीकानेर, 16 सितम्बर। क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रसार सलाहकार समिति (जर्क) की दो दिवसीय बैठक सोमवार को कृषि अनुसंधान केन्द्र सभागार में प्रारम्भ हुई। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने रबी 2018-19 के अनुसंधान एवं प्रसार कार्यों की समीक्षा एवं रबी 2019-20 की कार्ययोजना के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत किए।
क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डाॅ. पी. एस. शेखावत ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा दो दिवसीय बैठक के विभिन्न सत्रों के बारे में बताया। बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डाॅ. जगदीश पूनिया, उपनिदेशक डाॅ. हरीश शर्मा तथा विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशालय के उपनिदेशक डाॅ. एस. एम. कुमावत मौजूद रहे। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के डाॅ. अमर सिंह गोदारा ने रबी 2018-19 के दौरान मौसम की स्थिति एवं फसलों पर इसके प्रभाव के बारे में बताया। इंजी ए.के. सिंह ने अखिल भारतीय खारा पानी परियोजना के तहत कृषि में खारे पानी के उपयोग एवं सिंचाई जल गुणवत्ता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने जोधपुर की छह तहसीलों के सिंचाई जल गुणवत्ता से संबंधित आकड़े प्रस्तुत किए।
इंजी. सिंह ने सुनियोजित खेती विकास केन्द्र के तहत गेहूं की बूंद-बूंद सिंचाई खेती, आलू की सुनियोजित खेती तथा प्लास्टिक पलवार में प्याज की खेती के बारे में बताया। जैसलमेर कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डाॅ. दीपक चतुर्वेदी ने गत रबी में किए गए प्रथम पंक्ति प्रदर्शन, आॅन फार्म ट्रायल, प्रशिक्षण एवं प्रसार गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं पहले दिन डाॅ. शीशराम यादव, डाॅ. एन. एस नाथावत सहित एआरएस, कृषि विज्ञान केन्द्रों तथा आइसीएआर केन्द्रों के कृषि वैज्ञानिकों ने प्रस्तुतिकरण दिए। बैठक के दूसरे दिन फील्ड विजिट सहित विभिन्न बिंदुओं पर मंथन किया जाएगा। बैठक का संचालन डाॅ. चित्रा हैनरी ने किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...