सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
डूडी को जेड प्लस के लिए धरना लगाएंगे
बीकानेर के पूर्व सांसद और नोखा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की हत्या की साजिश का खुलासा करने की मांग और उन्हें जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर कल सभी उपखंड मुख्यालय पर डूडी समर्थक महापड़ाव लगायेंगे।
इस सम्बंध में आज शाम को बीकानेर पुलिस अधीक्षक के अनुरोध पर डूंगरगढ़ विधायक गिरधारी महीया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल पुलिस अधीक्षक से मिला जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा मौखिक आशवासन दिया गया। लिखित आदेश नहीं होने की सूचना दी। जिससे प्रतिनिध मण्डल संतुष्ट नहीं हुआ तथा घोषणा की कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही 16 सितम्बर को सभी उपखण्ड मुख्यालय पर धरना दिया जायेगा।
ज्ञात रहे गत दिनों हरियाणा पुलिस द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। अपराधियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह पूर्व सांसद रामेश्वर डूडी की हत्या करना चाहते थे। इस बात की जानकारी मिलते ही रामेश्वर डूडी और उनके समर्थकों ने हत्या की साजिश करवाने वालों की जांच की मांग को लेकर राज्य सरकार से आग्रह किया था,लेकिन राज्य सरकार ने अब तक किसी प्रकार की जांच नहीं करवाई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की गई लेकिन उनको अब तक जेडप्लस सुरक्षा प्रदान नहीं करने के कारण उनके समर्थकों में भारी आक्रोश है। सोमवार को सुबह सभी उपखंड मुख्यालय पर विशाल महापड़ाव शुरू होगा। तथा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही 23 सितम्बर को बीकानेर जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा।
बीकानेर। पूर्व सांसद, नोखा कें पूर्व विधायक व कोंग्रेस
पार्टी के पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी की हत्या के
प्रयास साजिश का खुलासा हुआ है उसमें जो
अपराधी गिरफ्तार हुए हैं उनके पीछे किसका हाथ
है इसका राज्य की पुलिस अभी तक खुलासा नहीं
कर पाई और ना ही रामेश्वर डूडी को जेड प्लस
सुरक्षा उपलब्ध करवा पाई है डूडी को जेड प्लस
सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए एवं इस मामले की
एसओजी से जांच करवाई जाए। अत: इस मामले
की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सर्वदलीय व
सर्व समाज द्वारा रामेश्वर डूडी को जेड प्लस सुरक्षा
एवं इस मामले की जांच एसओजी से करवाने की
मांग को लेकर यहां उपखंड कार्यालय पर 16
सितंबर को सुबह 11 बजे होने वाले प्रदर्शन के
लिए अलग-अलग गांव में जन संपर्क को आज
अंतिम रूप दिया गया। क्षेत्रीय विधायक कॉमरेड
गिरधारी महिया ने बताया कि पूरे बीकानेर जिले के
उपखंड कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा!
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू
मामराज गोदारा मूलाराम खिलेरी के नेतृत्व में
लखासर समंदसर बिंझासर गुसाईंसर डेलवा
मणकरासर लाधडिया, जालबसर, धीरदेसर,
आडसर गांवों में जनसंपर्क किया। दूसरी टीम
जिला परिषद सदस्य यूथ कोंग्रेस के हरी राम बाना,
संतोष गोदारा, सरपंच संघ के अध्यक्ष रतन सिंह
राठौड़ व सरपंच गण भंवर लाल बाना, ओमप्रकाश
दुसारणा, समुद्र सिंह धीरदेसर चोटियान, ओम नाथ
बापेऊ, मुरली नाथ पूनरासर, दानाराम भादू
देराजसर, मोडाराम महिया दुलचासर व नथुनाथ
मंडा, कान नाथ सिद्ध द्वारा गांवों में जनसंपर्क कर
ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदर्शन में भाग लेने के
लिए आह्वान किया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...