सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
स्वर्गीय विजय सिंह राठौड़ की स्मृति में : तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर लगेगा, उत्कृष्ट खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का सम्मान करेंगे
स्वर्गीय विजय सिंह राठौड़ की स्मृति में तीन दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन उदयपुर की कंचन सेवा संस्थान द्वारा सभी आयु वर्ग के लिए किया जाएगा। जिसमें कमर दर्द, घुटनों का दर्द व अन्य तकलीफों का निवारण विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा तथा नि:शुल्क दवा भी वितरण की जाएगी। वजन घटाने और तंदुरुस्त रहने के लिए न्यूट्रिशियन द्वारा जानकारी भी दी जाएगी। श्री बीकानेर महिला मंडल स्कूल के निदेशक गजेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 सितंबर को शाम को 4 बजे बीकानेर की खेल हस्तियां जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर व अंतराष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर का नाम रोशन किया है का विशेष सम्मान भी किया जाएगा जिसके लिए श्री बीकानेर महिला मंडल स्कूल में रजिस्ट्रेशन जारी है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...