सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
महिला कांग्रेस के 36वें स्थापना दिवस पर पीएम से विस-लोस में महिलाओं को 33% आरक्षण की मांग
लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दे प्रधानमंत्री।
बीकानेर 15 सिंतबर 2019 ।शहर जिला महिला काँग्रेस कमेटी की ओर से महिला काँग्रेस के 36 वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को स्वालखि तलाई कच्ची बस्ती में बच्चों को फ़ल वितरण किये गये।
शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में आयोजित महिला कांग्रेस के 36 वे स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 1984 से पूर्व महिला कांग्रेस सिर्फ प्रदेश मुख्यालय तक सीमित थी पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्रीमती इंदिरा गांधी ने महिला कांग्रेस को प्रदेश मुख्यालयों से बूथ स्तर तक ले जाने और देशभर में महिलाओं को मजबूत करने की जरूरत महसूस की उन्ही की पहल पर महिला कांग्रेस को बूथ इकाई तक गठित किया गया। आज 36 वीं स्थापना दिवस पर हम देश मे एक मजबूत महिलाओं का संगठन तैयार कर महिला कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत कर महिलाओ को सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रहे है।देश भर में आज महिला कांग्रेस से जुड़ी महिला शक्ति इंदिरा गांधी जी की स्मृति में सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।
वार्ड नं 26 के पार्षद नंदलाल जावा ने कहा कि महिलाओ को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाना चाहिए।आज महिलाए पंचायत और निकाय चुनाव अपना परचम फेरा रही है। कांग्रेस राजनीतिक संगठन है राजनीति में महिलाओं की पूरी भागीदारी निकाय और पंचायत स्तर तक तय करवाता है वही सामाजिक रूप से भी समय समय पर अपनी भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की सरोज सरगरा,आशा स्वामी,कमली बानो, जशोदा,राधा भार्गव,उषा जावा,संतोष देवी,आशा जोशी,लक्ष्मी देवी,परमेश्वरी देवी सहित महिलाएं उपस्थित रही।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...