सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 300 से अधिक लोग लाभान्वित
बीकानेर 15 सितम्बर | श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर्स सोसाइटी बीकानेर व श्री ब्राह्मण स्वर्णकार विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में कोठारी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर बीकानेर के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायती भवन (ग्राउंड फ्लोर) में सम्पन्न हुआ | शिविर प्रभारी सागरमल सोनी ने बताया कि शिविर में मूत्रधार की जांच हेतु 16 रोगी, अस्थमा की जांच के 15 रोगी, हड्डियों में कैल्शियम की जांच में 73 रोगी, शुगर की जांच हेतु 147 रोगी, ह्रदय रोग हेतु 32 रोगी, स्त्री रोग में 23, दंत रोग जांच हेतु 26 रोगियों ने शिविर में नि:शुल्क जांचें करवाई |
पेंसनर्श सोसायटी के प्रेमप्रकाश सोनी और श्री ब्राह्मण स्वर्णकार विकास समिति के चंद्रप्रकाश सोनी, श्री ब्राह्मण स्वर्णकार वेब पोर्टल के भगवतीप्रकाश सोनी ने संस्थाओं की तरफ से अतिथि डॉक्टरों डॉ.मोहम्मद साबिर, डॉ.प्रमोद सोनी, डॉ.रुचिर एरन, डॉ.सुकांत विजय, डॉ.खुशबू चौधरी, डॉ.नितिन सोनी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया |
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...