टिड्डी उड़ी तो सफेद लट मूंगफली पर आ चिपकी,
विधायक बिश्नोई ने लिया मूंगफली की फसल में सफेद लट व टिका रोग से हुए नुकसान का जायजा
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
टिड्डी उड़ी तो सफेद लट मूंगफली पर आ चिपकी,
विधायक बिश्नोई ने लिया मूंगफली की फसल में सफेद लट व टिका रोग से हुए नुकसान का जायजा
बीकानेर । टिड्डीदल के कारण परेशान किसानों को अभी राहत की सांस लेने की घड़ी आई ही थी कि मूंगफली पर सफेद लट का साया गहराने लगा। नोखा विधायक एवं जिलाध्यक्ष भाजपा बीकानेर देहात बिहारीलाल बिश्नोई को आज श्रीडूंगरगढ़ प्रवास के दौरान मोमासर गांव के निवासी किसान रेखाराम मेघवाल के खेत में मूंगफली की फसल में सफेद लट व टिका रोग से हुए नुकसान की जानकारी मिली तो वे सीधे किसान के खेत में ही पहुंच गए व खराबे का जायजा लिया । गौरतलब है कि रेखाराम मेघवाल के खेत में 20 बीघा में सफेद लट व टिका रोग से मूंगफली की फसल खराब हो गई है ।
बिश्नोई ने जायजा लेते हुए कहा कि मूंगफली की फसल में सफेद लट व टिका रोग का भंयकर प्रकोप है क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की फसल खराब हो रही है व इनके उपचार के लिए किसानों को कीटनाशक पर हजारों रूपये खर्च हो रहे हैं । उन्होंने मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी अतिरिक्त निदेशक जगदीश पूनिया से बात की तथा इस समस्या से अवगत कराते हुए किसानों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने व रोगोपचार के लिए दवाइयों की अनुदानित व्यवस्था करने का सुझाव दिया । इस दौरान भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, महामंत्री सवाईसिंह, जिला उपाध्यक्ष कुम्भाराम सिद्ध, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भंवरलाल जांगीड़ इत्यादि साथ रहे ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...