विद्यालय सहायक भर्ती प्रक्रिया और संविदाकर्मियों के स्थायित्व पर सरकार चुप्पी तोड़े
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
विद्यालय सहायक भर्ती प्रक्रिया और संविदाकर्मियों के स्थायित्व पर चुप्पी
बीकानेर। पूर्व कांग्रेस सरकार ने शिक्षा विभाग के संबंध सविदाकर्मियो को स्थाई करने हेतु विद्यालय सहायक भर्ती शुरू की थी लेकिन पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने इस प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस पार्टी ने जन घोषणा पत्र में शिक्षा विभाग में लंबे समय से कार्यरत संविदाकर्मियों को स्थाई करने का संकल्प व्यक्त किया था। प्रकरण का स्मरण कराते हुए अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिला उपाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राज्य के शिक्षा विभाग में लंबे समय से मानदेय पर कार्यरत विद्यार्थी मित्र,शिक्षाकर्मी, मदरसा कर्मी, पैराटीचर्स, विद्यालय सहायक एवं परियोजना में कार्यरत संविदाकर्मियों को स्थाई करने की मांग की है। पत्र में मांग की गई कि वर्तमान में राज्य में कांग्रेस की सरकार है इसलिए अब शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान में कार्यरत सभी संविदाकर्मियों को उनकी योग्यता के अनुसार स्थाई किया जाएं साथ ही पूर्व में विद्यालय सहायक भर्ती प्रक्रिया जो बंद कर दी गई उसको पुनः प्रारंभ की जाए।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...