सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्तूबर, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉ. राजेन्द्र पुरोहित विकिरण सोसायटी के राष्ट्रीय सचिव बने

*खबरों में बीकानेर*/ बीकानेर 23 अक्टुबर 2017।  डूंगर कॉलेज के प्राणीशास्त्र के वरिष्ठ व्याख्याता एवं विकिरण वैज्ञानिक डॉ. राजेन्द्र पुरोहित इण्डियन सोसायटी फोर रेडियेशन बायोलोजी के लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित हुए हैं।  राष्ट्रीय स्तर पर विकिरण एवं केन्सर वैज्ञानिकों ने डॉ. पुरोहित को निर्विरोध इस पद हेतु चुना है।  डॉ. पुरोहित ने  बताया कि नई दिल्ली की डा. मधुबाला अध्यक्ष, बंगलौर के डॉ. विजय कालिया एवं हिसार के डॉ. अनिल पुण्डिर उपाध्यक्ष तथा मंगलौर की डॉ. सूचिता कुमारी कोषाध्यक्ष चुनी गयी है। 22 अक्टुबर को चुनाव अधिकारी डॉ. मुकुल बिश्नोई द्वारा जारी सूची में डूंगर कॉलेज की ही प्राणीशास्त्र की व्याख्याता डॉ. अरूणा चक्रवर्ती सहित नई दिल्ली की श्रीमती मनु सैनी, जयपुर के डॉ. अरूण चोगुले एवं डॉ. वन्दना नूनिया, वाराणसी के डॉ. यामिनी भूषण त्रिपाठी, चैन्नई के डॉ. वेंकटचलम एवं डॉ. पॉल सोलोमन, फगवाड़ा के डॉ. मनोज कुमार, फरीदाबाद के डॉ. मनीष गुप्ता एवं भाभा अनुसंधान केन्द्र मुम्बई के डॉ. एच.एन.भीलवाड़े सहित कुल दस कार्यकारिणी सदस्य भी निर्वाचित हुए हैं। डॉ. पुरोहित की इस उपलब्धि पर

श्रीजी के दरबार में सजाई छप्पन भोग की झांकी

*खबरों में बीकानेर*/ बीकानेर 20/10/17। पंच दिवसीय दीपोत्सव के तहत शुक्रवार  को मंदिरों/घरों में अन्नकूट/गोवर्धन पूजा की गई। इसी कड़ी में जयपुर रोड पर मधु-वीनू पुरोहित व प्रीति-जोगेन्द्र वासु परिवार ने छप्पन भोग का मनोरथ किया। श्रीनाथजी के भजनों की गूंज देर तक बनी रही।  इस अनुष्ठान और महाआरती में रोहिड़ी-सखर; करांची और लारकाना  से '47 में बीकानेर आए रामदेव-थानवी; केवलिया; पुरोहित; वासु पुष्टिकर ब्राह्मण परिवारों ने महाराष्ट्र के नलिन रेवणकर समेत अपने स्थानीय मित्र परिवारों सहित भाग लिया। - मोहन थानवी