सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारतीय जनता पार्टी 14 को नोखा में निकालेगी मोटर साईकिल तिरंगा यात्रा

खबरों में बीकानेर/ नोखा 12/8/17 । भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार ‘‘नया भारत - संकल्प से सिद्धि‘‘ कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी नोखा द्वारा 14 अगस्त 2017 शाम 4 बजे मोटर साईकिल तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी । रामदयाल मेघवाल ने बताया कि मोटर साईकिल तिरंगा यात्रा पंचारिया चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए अम्बेडकर सर्किल तहसील रोड़ का समापन होगा ।

खाजूवाला में निर्माण कार्यों का उद्धाटन

खबरों में बीकानेर/ संसदीय सचिव रहे खाजूवाला के दौरे पर विभिन्न निर्माण कार्यों का किया उद्घाटन, सुनी जनसमस्याएं  बीकानेर, 12 अगस्त। संसदीय सचिव डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल शनिवार को खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे।  डाॅ. मेघवाल ने राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय उदासर की चारदीवारी का उद्घाटन किया। इसका निर्माण विधायक स्थानीय विकास कोष एवं एफएससी के तहत हुआ है। डाॅ. मेघवाल ने इसके लिए 14 लाख रूपये स्वीकृत किए थे तथा 5 लाख रूपए एफएससी मद से व्यय हुए हैं। उदासर ग्राम पंचायत में निर्बंध योजना के तहत स्कूली बच्चों के लिए साइकिल ट्रेक का उद्घाटन किया। इस दौरान सहीराम दुसाद, मनोहर लाल सियाग, जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति के सदस्य मनोज सेठिया, उदासर सरपंच जेठीदेवी, उप सरपंच विमल कुमार बैद सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद थे।  संसदीय सचिव ने जालवाली में मुख्यमंत्राी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत सोलर प्लेट, बेटरी, पंखे व ट्यूबलाइट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि रेगिस्तानी क्षेत्रा में सोलर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्र

‘63 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबाॅल मीट-2017’ 26 से 30 नवम्बर 2017 तक

खबरों में बीकानेर/ समयबद्ध रूप से करें आवश्यक इंतज़ाम- जिला कलक्टर बीकानेर, 12 अगस्त 2017। स्कूल गेम्स फेडरेशन आॅफ इंडिया की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय, गजनेर में 26 से 30 नवम्बर 2017 तक ‘63 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद हैंडबाॅल मीट-2017’ का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के राजकीय व निजी विद्यालयों के लगभग 800 खिलाड़ी व प्रशिक्षक भाग लेंगे। ‘हैंडबाॅल मीट’ में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।            जिला कलक्टर अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में ‘हैंडबाॅल मीट’ के आयोजन के संबंध में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु समय रहते सभी तैयारियां कर ली जाएं, जिससे खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि खिलाड़ी के रूप में भाग लेने वाले छात्रा-छात्राओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।  पुख्ता रहें बंदोबस्त- गुप्ता ने  निर्देश दिए कि खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के लिए शुद्ध भोजन व पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। समय रहते खेल मैदान तैयार कर लिए जाएं। आवास हेतु स

लेंगे न देंगे चीनी उत्पाद; विद्यार्थियों ने ली शपथ

खबरों में बीकानेर / बीकानेर 12/8/17। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महानगर बीकानेर के तत्वावधान में हीरालाल शुभागमन रामपुरिया जैन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिने मैजिक रोड बीकानेर में  विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार एवं स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु  कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक  योगेंद्र कुमार ने बताया कि किस प्रकार चीन अपने उत्पादों को भारत में बड़े बाजार का उपयोग करते हुए बेचता है और मुनाफे को हमारे ही सैनिकों पर गोली के रूप में बरसाता है । भारत का विदेशी व्यापार घाटा सर्वाधिक चीन के साथ है जिसे कम करना अत्यंत आवश्यक है। यह आर्थिक मोर्चे पर लड़ाई भारत की जनता और भारत का नौजवान ही लड़ सकता है  ।  महापौर  नारायण चोपड़ा ; प्रधानाचार्य  अनुराधा जैन ; महानगर अध्यक्ष शिवकुमार व्यास ने छात्र छात्राओं से विदेशी वस्तुओं के उपयोग को रोकने एवं स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ावा देने संबंधी संवाद किए।  विद्यालय की छात्र छात्राओं ने अपने अपने अनुभवों को कैनवास पर उकेरा और भारत की आर्थिक प्रगति के लिए विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार क

भाजपा SC मोर्चा (देहात), बीकानेर की कार्यकारणी घोषित

बीकानेर10.08.2017। भाजपा एस.सी.  मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री ओ.पी0 महेन्द्रा एवं देहात जिलाध्यक्ष श्री सहीराम दूसाद के विचार विमर्श से  एस.सी.  मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट हुकमाराम मेघवाल ने जिला कार्यकारिणी घोषणा की। एस.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष हुकमाराम मेघवाल के अनुसार महामंत्री पद पर ओमप्रकाश छत्तरगढ  उपाध्यक्ष गोमाराम मेघवाल, ठाकरराम बारूपाल (जैतपुर), राजेन्द्र वाल्मिकी, (सूडसर), रामचन्द्र गोयल (नापासर), हरिराम मेघवाल (गुंदूसर), रेवन्तराम बीदासरिया  जिलामंत्री रामकुमार नायक (जसरासर), बिश्नाराम धर्ट (उदासर), छगनलाल धर्ट (नालबडी), जशोदा मेघवाल (17 केवाईडी), घनश्याम रेगर (लूनकरणसर), मेघाराम हिंगडा (सिलवा)  कोषाध्यक्ष पद पर सागरराम बेनीसर के नामों की घोषणा की। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मघाराम नायक (माधोगढ), माणकलाल (लूनकरणसर), केशूराम (दियातरा), गणेशाराम (भाणेका गांव) के नामों को शामिल किया गया।  

भाजपा SC मोर्चा (देहात), बीकानेर की कार्यकारणी घोषित

बीकानेर/10.08.2017 भाजपा एस.सी.  मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री ओ.पी0 महेन्द्रा एवं देहात जिलाध्यक्ष श्री सहीराम दूसाद के विचार विमर्श से  एस.सी.  मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट हुकमाराम मेघवाल ने जिला कार्यकारिणी घोषणा की। एस.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष हुकमाराम मेघवाल के अनुसार महामंत्री पद पर ओमप्रकाश छत्तरगढ  उपाध्यक्ष गोमाराम मेघवाल, ठाकरराम बारूपाल (जैतपुर), राजेन्द्र वाल्मिकी, (सूडसर), रामचन्द्र गोयल (नापासर), हरिराम मेघवाल (गुंदूसर), रेवन्तराम बीदासरिया  जिलामंत्री रामकुमार नायक (जसरासर), बिश्नाराम धर्ट (उदासर), छगनलाल धर्ट (नालबडी), जशोदा मेघवाल (17 केवाईडी), घनश्याम रेगर (लूनकरणसर), मेघाराम हिंगडा (सिलवा)  कोषाध्यक्ष पद पर सागरराम बेनीसर के नामों की घोषणा की। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मघाराम नायक (माधोगढ), माणकलाल (लूनकरणसर), केशूराम (दियातरा), गणेशाराम (भाणेका गांव) के नामों को शामिल किया गया।  

एलोवेरा उत्पादन के लिए बेहतर गुणवत्ता की मिट्टी विकसित

खबरों में बीकानेर // बीकानेर, 8 अगस्त 2017 ( मोहन थानवी )। एलोवरा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए डाॅ राम बजाज ने नई गुणवत्ता परक मिट्टी बनाने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि रेगिस्तानी मिट्टी में पौषक तत्व व मिनरल्स की कमी है।  डाॅ बजाज ने सात वर्षों के रिसर्च के पश्चात मिट्टी में छोटे-छोटे मिनिरल्स पार्टिकल्स विकसित करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि मिट्टी में सूक्ष्म जीवाणुओं द्वारा पौषक तत्वों को ग्रहण करने लायक बनाया जाता है। उन्होंने अपने अनुसंधान के माध्यम से मिनरल्स को 200 माईक्रोन के घर्षण व अन्य विधियों प्रयोग कर छोटे से छोट कणों में विभक्त कर बायोलाॅजिकल कम्पोस्ट खाद में मिश्रित कर नई मिट्टी तैयार की तथा इस मिट्टी में एलोवेरा की खेती कर पौधे प्राप्त किए। डाॅ बजाज का कहना है कि अपने औषधीय गुणों के कारण एलोवरा दुनिया का चमत्कारिक पौधा है। इसमें ब्लड शुगर, हार्ट अटैक, उच्च रक्तचाप, क्लोन कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता है। कई परीक्षणों में इस पौधे के गुणों की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि वे पूर्व में ग्वार, मूंगफली, गेंहू, चना सहित अन्य फस

श्रीकृष्ण अन्न क्षेत्र का 20 वार्षिकोत्सव 6 अगस्त को

खबरों में बीकानेर /// बीकानेर 5 अगस्त 2017। रविवार 06 अगस्त को सुबह 10 बजे जस्सूसर गेट के अन्दर स्थित श्रीकृष्ण अन्न क्षैत्र के प्रांगण में संस्था का 20वां वार्षिक उत्सव आयोजित किया जायेगा।  संयोजक मगनलाल चांडक ने बताया कि समारोह कि अध्यक्षता नोखा के प्रमुख समाजसेवी श्री श्रीनिवास झंवर करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास के अध्यक्ष श्री महावीर रांका होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष श्री जयचन्द लाल डागा एवं प्रमुख समाजसेवी व उद्योगपति श्री शशिमोहन दास मूंधड़ा होंगे। सह-संयोजक नारायण डागा के अनुसार कार्यक्रम के स्वागतकर्ता बीकानेर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष श्री जुगल राठी होंगे। रघुवीर झंवर ने बताया कि श्रीकृष्ण अन्न क्षैत्र के माध्यम से पिछले 20 वर्षो से करीब 200 कमजोर व असमर्थ परिवारों को गेंहु व आवश्यक रसोई का सामान निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाता है। समय समय पर सामजिक कार्यो के लिये संस्था उपलब्ध रहती है व गरीब असहायों की मदद करना ही संस्था का एकमात्र उद्देश्य है। - मोहन थानवी

महिला कांग्रेस ने पीएम से की मांग : राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर फेंकने  वालों पर हो सख्त कार्यवाही 

खबरों में बीकानेर /// बीकानेर,5 अगस्त 2017। गुजरात में कांग्रेस  के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर मारने की घटना के विरोध में शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।     शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने ज्ञापन में कहा कि गुजरात में बाढ़ पीड़ितों से मिलने तथा उनके हालात की जानकारी लेने 4 अगस्त  को बनासकाठा                 (तहसील धानेरा) क्षेत्र में गए थे। जहां भाजपा के स्थानीय नेता के साथ आए उपद्रवियों ने श्री राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर फेंककर उनपर जानलेवा हमला किया । यह घटना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। गत तीन सालों में पूरे देश में सदभावना व भाईचारे के माहौल को सुनियोजित तरीके से बिगाडने का कुचक्र चल रहा है। सत्ता की मौन स्वीकृति असमाजिक तत्वों के हौसले बुलन्द कर रही है। देश का विश्वास टूटा है,क्योंकि भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा एजेन्सी से सुरक्षा  प्राप्त विपक्ष के नेता को लक्ष्य बनाकर हमला किया गया है। जिससे आमजनता में अपनी सुरक्षा को ले

पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविरः 8 व 9 अगस्त को होंगे विशेष शिविर

खबरों में बीकानेर /// बीकानेर, 5 अगस्त। विशेष योग्यजनों के चिन्हीकरण एवं पंजीयन के लिए 8 व 9 अगस्त को पंचायत समिति स्तर पर विषेष अभियान आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने इस संबंध में ओदश जारी करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर सभी व्यवस्थाएं सुनिष्चित करने के निर्देष दिए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेषक एल. डी. पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देषों की अनुपालना में राज्य में विशेष योग्यजनों के सशक्तीकरण एवं कल्याण के लिए उन्हें चिन्हित करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राज्य में पं. दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर-2017 के आयोजन के लिए सभी अटल सेवा केन्द्र एवं ई-मित्र केन्द्रों के माध्यम से प्रथम चरण (1 जून से 24 सितम्बर तक) में विशेष योग्यजनों का चिन्हीकरण एवं पंजीयन का कार्य किया जाना है।       पंवार ने बताया कि इस अभियान के तहत 8 व 9 अगस्त को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके तहत ग्राम स्तर तक के लाभांवितो का ग्राम पंचायत स्तर पर अटल सेवा केन्द्र/ई-मित्र केन्द्रों पर पंजीकरण कार्य करवाने के लिए सभी विकास अधिकारियों को पाबन्द किया ग

बीकानेर में जॉब फेयर 6/8/17 को ; मुख्य अतिथि होंगे वित्त राज्य मंत्री

खबरों में बीकानेर /// रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे श्री मेघवाल बीकानेर, 5 अगस्त। केन्द्रीय वित्त एवं कंपनी मामलात राज्यमंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में षिरकत करेंगे। श्री मेघवाल रविवार वीर दुर्गादास जयंती पर प्रातः 8 बजे वीर दुर्गादास सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एवं टैक्नोलाॅजी में आयोजित दो दिवसीय बीकानेर जाॅब फेयर में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। - Mohan Thanvi पंडित दीनदयाल उपाध्याय विषेष योग्यजन षिविरः 8 व 9 अगस्त को होंगे विषेष षिविर बीकानेर, 5 अगस्त। विशेष योग्यजनों के चिन्हीकरण एवं पंजीयन के लिए 8 व 9 अगस्त को पंचायत समिति स्तर पर विषेष अभियान आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने इस संबंध में ओदश जारी करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर सभी व्यवस्थाएं सुनिष्चित करने के निर्देष दिए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेषक एल. डी. पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देषों की अनुपालना में राज्य में विशेष योग्यजनों के सशक्तीकरण एवं कल्याण के लिए उन्हें चिन्हित करने का वि

मार्कण्डेय महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक

खबरों में बीकानेर /// बीकानेर, 5 अगस्त 2017। देवस्थान विभाग की ओर से सावन के अंतिम प्रदोष के दिन शनिवार को रेलवे वर्कशाॅप के पास स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक किया गया। करीब पांच घंटे चले रूद्राभिषेक में महापौर नारायण चैपड़ा व नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका सहित गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों ने भगवान शिव से बीकानेर में साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और अच्छी वर्षा की कामना की।  राजस्थान संस्कृत अकादमी, जयपुर से सम्बद्ध पंडित गायत्री प्रसाद व यज्ञ प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में 11 वेदपाठी ब्राह्मणों ने शिव का रुद्राभिषेक करवाया। मार्कण्डेय महादेव मंदिर में देव स्थान विभाग की ओर से आयोजित इस तरह के पहले रुद्राभिषेक में आस पास के लोगों ने भी श्रद्धा भाव से हिस्सा लिया तथा सबके मंगलमय जीवन की कामना की।  रुद्राभिषेक के मुख्य यजमान भंवर लाल जांगिड़ ने सपत्नीक शिव का अभिषेक करवाया। आयोजन में महापौर नारायण चैपड़ा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के साथ देव स्थान विभाग के न्यासी हीरालाल हर्ष, स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय क

पशु चिकित्सालय को मिला स्थाई भवन

खबरों में बीकानेर ///  पूनरासर में रात्रि चौपाल बीकानेर,05 अगस्त 2017। गांव पूनरासर का राजकीय पशुचिकित्सालय को अपना भवन मिलेगा। राजकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय के खाली भवन में यह चिकित्सालय शीघ्र ही सिफ्ट हो जायेगा।  यह जानकारी जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने शुक्रवार को पूनरासर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में देर रात तक चली चैपाल में ग्रामीणों को दी। चैपाल में ग्रामीणों ने पशु चिकित्सालय में पशुओं के उपचार के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने की बात कही,तो जिला कलक्टर ने गांव में सरकारी भवनों के बारे में जानकारी ली। गांव में कन्या प्राथमिक विद्यालय का भवन खाली होने पर,उन्होंने शिक्षा अधिकारी को विद्यालय भवन को पशु चिकित्सा विभाग को स्थानान्तरित करने प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए और ग्रामीणों को आवश्वत किया कि शीघ्र ही यह भवन पशु चिकित्सालय को दे दिया जायेगा।  ग्रामीणों द्वारा विभिन्न योजनाओं में सरकारी धन के दुरूपयोग किये जाने की शिकायत पर,जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी को प्रकरणों की जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में विकास कार्यों के बारे में मिली शिकायतों की जांच