सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई, 2011 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कुछ अच्छा ... बहुत अच्छा

कुछ अच्छा करने से बहुत अच्छा होता है। कुछ बातें बहुत अच्छी होती हैं। कुछ लोग बहुत अच्छे होते हैं। कुछ क्षण बहुत याद आते रहते हैं। कुछ अच्छाई बहुत सी बुराइयों को छिपा लेती है। कुछ अच्छे कार्य बहुत - से लोगों के लिए उदाहरण बन जाते हैं।

कैंसर से बचो और बचाओ...!! तम्बाकू सेवन छोड़ो और छुड़ाओ... तंदुरुस्त समाज बनाओ.... !!

कैंसर से बचो और बचाओ...!! तम्बाकू सेवन छोड़ो और छुड़ाओ... तंदुरुस्त समाज बनाओ.... !! इस भयावह रोग ने बच्चों से लेकर अस्सी से अधिक बसंत देख चुके लोगों तक को अपनी गिरफ्त में लिया है। यदि तम्बाकू ही एक मात्र इसका कारण होता तो कम से कम बच्चों को तो यह रोग नहीं ही सताता लेकिन क्या तम्बाकू सेवन के कारण बड़ों के माध्यम से ही तो बच्चों तक यह रोग नहीं पहुंचता ... ? वैसे भी तम्बाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है... तम्बाकू सेवन छोड़ो और छुड़ाओ... तंदुरुस्त समाज बनाओ....कैंसर से बचो और बचाओ...!!