सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खबरों में बीकानेर 🎤 : उत्तरी भारत का प्रसिद्ध मंदिर शक्ति पीठ व धार्मिक पर्यटन स्थल - वैष्णोधाम

खबरों में बीकानेर 🎤 

उत्तरी भारत का प्रसिद्ध मंदिर शक्ति पीठ व धार्मिक पर्यटन स्थल - वैष्णोधाम 
-✍️ विकास हर्ष
उप निदेशक 
सूचना एवं जन सम्पर्क बीकानेर

बीकानेर, 13 अक्टूबर 2018 । जयपुर रोड पर स्थित वैष्णोधाम मुख्यधाम वैष्णोदेवीमाता मंदिर  की आंशिक प्रतिकृति है। वैष्णोधाम मंदिर शक्ति पीठ व धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में निरन्तर प्रतिष्ठा के पैमाने को बढ़ा रहा है। नवरात्रा के दिनों में श्रद्धालुओं की सैलाब दर्शन के लिए उमड़ रहा है। मंदिर में नवरात्रा के दौरान विशेष देवी, कन्या पूजन और भक्ति संगीत पूजन सहित विशिष्ट आयोजन में भी बड़ी संख्या में भागीदारी रहती है। 
मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश खिवाणी ने बताया कि कमला कॉलोनी का भगवती मंडल 1976 से ही मां वैष्णोदेवी के प्रति आस्था व लोगों में भावना जगाने के लिए मां की चौकी व जागरण का आयोजन कर रहा है। भगवती मंडल की ओर से देवी मां के भक्त व सुप्रसिद्ध गायक नरेन्द्र चंचल 23 अक्टूबर 1983 जागरण करवाया गया। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बीकानेर में वैष्णोमाता के मंदिर की मंशा रखी।  वर्षों के बाद आस्था फलीभूत हुई और देवी का यह भव्य धाम साकार ले सका। इस मंदिर के निर्माण में जिला प्रशासन, बीकानेर के जन प्रतिनिधियों का भी अनुकरणीय सहयोग रहा है। 
खिवाणी ने बताया कि भगवती मंडल ने 1990 में नौ देवियों की बस यात्रा शुरू की। यात्रा में भी श्रद्धालुओं का उत्साह व सहयोग निरन्तर रहा। वर्ष 1990 से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से विनती कर उन्हें नौ देवी मंदिरों के दर्शन की मंशा पूर्ण की। वर्ष 1997 में 22 अक्टूबर को खींवाणी को मां का आशीर्वाद व प्रेरणा मिली कि बीकानेर में ही वैष्णोधाम की स्थापना कर। जिससे जो नौ देवी विशेषकर वैष्णो माता मंदिर में दर्शन नहीं कर सकें वे बीकानेर में ही दर्शन कर सके। प्रेरणा के भव्य मंदिर के लिए बावजूद आर्थिक समस्या खड़ी हो गई। लेकिन मां वैष्णो के प्रति आस्था व विश्वास और उत्तम भावना से कार्य शुरू किया जो एक दिल पूर्ण हो गया। 
मंदिर के निर्माण के लिए प्रयास शुरू हो गए। लोगों को जोड़ने उन्हें भक्ति भावना जागृत करने के लिए रतन बिहारी पार्क में 08 अप्रेल 1998 को सुप्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह लक्खा के भक्ति संगीत का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मंदिर निर्माण की भावना मूर्त रूप देने के लिए कार्य शुरू किया गया। वर्ष 2000 में वर्तमान मंदिर स्थल के लिए भूमि खरीद कर रजिस्ट्रेशन का कार्य करवाया गया। तत्कालीन उप राष्ट्रपति व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने 9 नवम्बर वर्ष 2000 को मंदिर की नींव रखी तथा तत्कालीन जिला कलक्टर द्वारा अनुमति के जुलाई 2001 बाद मंदिर अग्रिम भाग का शिलान्यास और 17 फरवरी 2002 को मॉ वैष्णोदवी की स्थापना की गई। अगस्त 2002 को विश्व प्रसिद्ध हस्तशिल्पी जनकराज बग्गा ने सिंह द्वार का निर्माण शुरू किया व मंदिर का मॉडल बनाया। मंदिर में 24 फीट ऊंचा सिंहद्वार बनाया गया हैं। इसके एक तरफ 21 फीट की  हनुमानजी व दूसरी तरफ 21 फीट ऊंची भैरव जी की प्रतिमा और  सिंहद्वार से अंदर जाते ही सामने 16 फीट की भगवान गणेशजी की प्रतिमा श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करते ही आस्था जगा देती है।  माता वैष्णोदेवी के एक तरफ श्याम प्रभु रथ पर विराजमान है व एक तरफ भगवान भोले नाथ विराजमान है। थोड़ा सा आगे जाते ही ‘‘अधर शिला’’ (बिना सपोट) जिसमें शिव परिवार स्थापित किये गये है। 
उसके बाद बाण गंगा है जो 15 फुट चौड़ी व 120 फुट लम्बी है जिसमें झरने से पानी गिरता है उसके ऊपर पुल बनाया गया है। वैष्णोदेवी के स्वरूप के अनुसार सर्वप्रथम बाणगंगा मंदिर बनाया गया है उसके बाद जहां माता वैष्णों देवी के प्रथम चरण त्रिकुट पर्वत पर पडे, वहां चरण पादुका मंदिर बनाया गया है, उसके ऊपर जाते है आदि कुमारी मंदिर व हनुमान जी का मंदिर है। पास  ही गर्भ गुफा है कहते है इसमें माता वैष्णों देवी कन्या रूप में नौ मास रही थी इसलिये इसे गर्भ गुफा कहा गया है। गर्भ गुफा के ऊपर हाथी मत्था व सांझी छत श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।  
सांझी छत पर भगवान शिव की 18 फुट ऊंची प्रतिमा की जट्टा से गंगा गिरते  ही झरने का रूप लेकर बाण गंगा में गिरती दर्शाई है। सांझी छत पास ही भैरू मंदिर है।  साझी के छत से उतरते ही वैष्णो गुफा बनाई गई है जो कि 120 फुट लंबी है। वैष्णों गुफा जैसे कटरा (जम्मू-कश्मीर) में है वैसे ही बनाई गई है जिसमें ठंडा पानी है व शेर का पंजा, शेषनाग, शिवलिंग व पांच पांडव के प्रतीक  चिन्ह है। उसके आगे माता वैष्णोदेवी प्रतिमा को और देवी महासरस्वती, महालक्ष्मी व महाकाली पिण्डी रूप में विराजमान है। गुफा के ऊपर 35 फीट ऊंचा पहाड बनाया गया है, जिसमें झरना व तीन मूर्तियां 12 फीट ऊंची महालक्ष्मी, महासरस्वती व महाकाली प्रतिमा स्थापित की गई है। पास में ही धर्मशाला बनाई गई है व प्याऊ बनाई गई है व पार्क बनाएं गये है। मंदिर निर्माण में मंदिर के ट्रस्टी नवनीत गोयल, गौतमलाल रवीवाणी, हीरालाल पारीक, केशव रहेजा का बहुत ज्यादा सहयोग रहा है व अन्य ट्रस्टी सुनील शादी, रविदत्त शर्मा, राकेश भाटिया, राजकुमार खींवाणी, राजेश गुप्ता व सुभाष भोला का भी सहयोग अनुकरणीय सहयोग रहा है। इसके अलावा श्रीमती गीता देवी पारीक, श्रीमती किरण गोयल ने भी घर-घर जाकर 5-5 लाख एकत्रित मंदिर निर्माण में अनुकरणीय सहयोग दिया।  इसके अलावा बीकानेर के आम जन के सहयोग से ही यह शक्तिधाम पर्यटन व धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बन गया है। इस मंदिर में बीकानेर के आमजन के सहयोग को भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आर्थिक, शारीरिक व मनोरूप से वैष्णोमाता के धाम को मूर्त रूप दिया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत, कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा खारिज, अन्य उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल भाजपा पदाधिकारियों ने विजयी प्रत्याशी को शुभकामनाएं और बधाइयां दी

2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️ औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅  खबरों में बीकानेर 📰 भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत,   कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा खारिज, अन्य उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए,  कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल  भाजपा पदाधिकारियों ने विजयी प्रत्याशी को शुभकामनाएं और बधाइयां दी अहमदाबाद  लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के एक प्रत्याशी ने निर्विरोध जीत कर रिकॉर्ड बना लिया है। ऐसा कांग्रेस प्रत्याशी के पर्चे के खारिज होने के बाद प्रतिद्वंद्वी के रूप में खड़े निर्दलीय व अन्य प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने पर्चे वापस ले लिए जाने के बाद हुआ है।  भाजपा की लोकसभा चुनाव 2024 में पहली जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है तो वही भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी विजेता प्रत्याशी मुकेश दलाल को शुभकामनाएं और बधाइयां प्रेषित कर रहे हैं। यह खबर गुजरात से आ रही है जहां बीजेपी ने पहली जीत दर्ज की है।  टीवी न्यूज चैनलों की जानकारी के मुताबिक सूरत में पार्टी के उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

रद्द : 23 अप्रैल मंगलवार को नहीं चलेंगी ये 14 ट्रेनें

2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️ औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅  खबरों में बीकानेर 📰 रद्द : 23 अप्रैल मंगलवार को नहीं चलेंगी ये 14 ट्रेनें  *किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित* *रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी* उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-  *रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)* 1. गाडी संख्या 04571, भिवानी-धुरी रेलसेवा दिनांक 23.04.24 को रद्द रहेगी।  2. गाडी संख्या 04572, धुरी-सिरसा रेलसेवा दिनांक 23.04.24 व 24.04.24 को रद्द रहेगी। 3. गाडी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 23.04.24 को रद्द रहेगी। 4. गाडी संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी रेलसेवा दिनांक 23.04.24 को रद्द रहेगी। 5. गाडी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 23.04.24 को रद्द रहेगी। 6. गाडी संख्या 04

Aj : जिला प्रशासन और सर्वधर्म मैत्री संघ के संयुक्त तत्वाधान में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरुकता आमुखी कार्यक्रम का आयोजन

2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️ औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅  खबरों में बीकानेर 📰 जिला प्रशासन और सर्वधर्म मैत्री संघ के संयुक्त तत्वाधान में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरुकता आमुखी कार्यक्रम का आयोजन अजमेर । 22 अप्रैल 2024 जिला प्रशासन और सर्वधर्म मैत्री संघ के संयुक्त तत्वाधान में फॉदर कॉसमॉस शेखावत के नेतृत्व में प्रकाश जैन की अध्यक्षता में सेंट एंसलम्स स्कूल में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरुकता आमुखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  विभिन्न स्कूल से आए छात्र छात्राओं, शिक्षकों , आंगनवाड़ी सेविकाओं, रोटरी लायंस और अन्य संगठनों से आए पदाधिकारियों प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर भारती श्रीवास्तव ने शत प्रतिशत मतदान करने की अपील करते हुए।  18 साल की उम्र के छात्र छात्राओं को पहली बार वोट करने वालों को सपरिवार वोट करने की अपील की।    इस अवसर पर एसपी देवेंद्र कुमार, अभिषेक खन्ना सीईओ जिला परिषद, एसडीएम शिवाक्षी खंडाल, राजगढ़