खबरों में बीकानेर 🎤 :: नवाचार : 5वीं और 8वीं पासआउट होनहारों को मिलेगा सम्मान

नवाचार : 5वीं और 8वीं पासआउट होनहारों को मिलेगा सम्मान
बीकानेर। पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक लाने वाले होनहारों को  फ्यूचर सीरिज इंस्टिट्यूट की ओर से सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के हैड मदन स्वामी ने  बताया कि इस नवाचार की योजना संस्था के डायरेक्टर ने बनाई जिसे प्रबंधक मंडल के मार्गदर्शन में हम सभी साकार करने जा रहे हैं।

 उन्होंने बताया कि आमतौर पर दसवीं व बारहवीं के मेधावी विधार्थियों को सम्मान की परंपरा है। हमारा  इंस्टिट्यूट  बीकानेर में पहली बार 5 वीं तथा 8 वीं पासआउट होनहारों को सम्मान देने का नवाचार करने  जा रहा है। जिसके लिए 9 अक्टूबर तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। 14 अक्टूबर को  रविन्द्र रंगमंच पर होने वाले इस समारोह में करीब 500 विधार्थियों को सम्मानित करने का लक्ष्य  है। स्वामी ने बताया कि अगर विद्यार्थियों की संख्या अधिक हुई तो ये समारोह दो चरणों मे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 85 से 95 प्रतिशत तक तीन वर्गों में स्कालरशिप,स्मृति चिन्ह  ओर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। आवेदन फार्म संस्थान की वेबसाइट  पर अपलोड करने के अलावा इंस्टिट्यूट में व्यक्तिगत रूप से भी जमा करवाए जा सकते हैं। इसी  दिन संस्थान का वार्षिकोत्सव भी मनाया जाएगा। स्वामी ने बताया कि संवित सोमगिरी जी  महाराज के सान्निध्य  में होने वाले इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ,आरएफएस प्रदीप बालोतरा,कस्टम एक्साईज अधिकारी विनोद स्वामी,डूंगर कॉलेज के  व्याख्याता श्याम सुन्दर ज्याणी,श्याम सुंदर विश्नोई,भैराराम रोज,लूणकरणसर सरपंच मो रफीक ,आर जे रोहित उपस्थित रहेंगे। प्रेस वार्ता में मनीष सिंह व साक्षी नरूका भी मौजूद थे। 

टिप्पणियाँ