You might like

6/recent/ticker-posts

वैशाखी पर झूम उठा पंजाबी समाज, शख्सियतों को सम्मानित किया

वैशाखी पर्व पर प्रतिभा सम्मान व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
बीकानेर, 14 अप्रेल। पंजाबी महासभा, बीकानेर की ओर से शनिवार को रेलवे मैदान में सम्पूर्ण पंजाबी समाज के सहयोग से पंजाबी संस्कृति से ओत प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ वैशाखी पर्व मनाया गया। समारोह में शैक्षणिक, सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में अव्वल तथा समाज के वृद्धजनों का सम्मान किया गया। 
गुरुवाणी व अरदास से शुरू हुए कार्यक्रम में विधायक डाॅ.गोपाल जोशी, नगर विकास न्यास के अध्यक्ष महावीर रांका, मंडल रेल प्रबंधक अनिल दूबे, ओ.बी.सी.बैंक के सहायक महाप्रबंधक आर.एस.सलारिया, एस.बी.आई. के डी.जी.एम. विनीत कुमार, चार्टेड एकाउंटेंट सुधीश शर्मा, शहर भाजपा अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष नरेश चुग व महासचिव सुभाष भोला सहित अनेक अतिथियों ने 35 प्रतिभाओं स्मृति चिन्ह तथा बहावलपुर समाज की वीरादेवी, श्रीमती ईश्वर देवी झाम्ब, खैरपुर समाज के सुदर्शन कुमार धमीजा व श्रीमती कृष्णा देवी दरगन को शाल व श्रीफल आदि से सम्मानित किया।  पंजाबी समाज में उल्लेखनीय विकास में सहयोग करने वाले  स्वर्गीय भोलाराम छाबड़ा, स्वर्गीय भगवानदास धीगड़ा को मरणोपरांत पंजाबी रत्न से सम्मानित किया। छाबड़ा व धीगड़ा के परिजनों ने यह सम्मान अतिथियों से ग्रहण किया। समारोह में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सेवा भावना से सफाई कार्य करने वाले सी.ए.सुधीश शर्मा की टीम को भी स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया। 
स्वागत भाषण में पंजाबी महासभा के महासचिव सुभाष भोला ने कहा कि वैशाखी उल्लास व उमंग के साथ आपसी एकता व भाई चारे का संदेश देने वाला लोकप्रिय पर्व है। गौत्तम खिवाणी, गिरीश, विजय धमीजा, सतीश मुटरेजा ने भी पर्व का महत्व बताया। अतिथियों ने कहा कि पंजाबी समाज को कर्मठ व सेवा भावी  है। इस तरह के आयोजन से समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन व वृद्धजनों को सम्मान मिलता है। सामाजिक समरसता व भाईचारे की विकास होता है। सम्मानित होने वालों में नन्हीं बालिका दुर्विशा रहेजा, के साथ सैकेण्डरी, सीनियर सैकेण्डरी, आई.टी.आई., बी.काॅम., बी.एस.सी., एम.एस.सी., बी.सी.ए, एम.सी.ए., बी.टेक, फिजियोथरेपी, नेट, सी.ए., एम.बी.बी.एस. तथा खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाएं शामिल थीं। संस्था अध्यक्ष नरेश चुग व उनकी पत्नी शशि चुग का शादी की सालगिरह पर अभिनंदन किया गया। चुग ने मंडल रेल प्रबंधक से रेलवे मैदान का किराया सामाजिक कार्यों पर कम करने की मांग की तथा आयोजन में भागीदारी निभाने वालों का आभार जताया तथा पूर्व में स्वागत किया। 
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाब की नीलू नम्बर वन आर्केष्ट्रा व पवन बसंल एवं पार्टी ने पंजाबी भंगड़ा, गिद्दा, सतरंगी पिंग, बिरसा, जागो आदि की प्रस्तुतियां दी। टीम में नीरू,टीना, मेघा व रीना, बवेन्द्र सिंह,छिन्द्रपाल सिंह, दीदार सिंह व अंग्रेज सिंह आदि कलाकार शामिल थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ