You might like

6/recent/ticker-posts

सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत 1008 में से 835 कार्य पूर्ण, 11 शुरू ही नहीं हुए, शेष प्रगति पर

सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत 835 कार्य पूर्ण, कुल 13824.61 लाख रूपये राशि प्रदत्त
बीकानेर, 12 अप्रैल। सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत जिले में मार्च 2018 तक विभिन्न विभागों में कुल स्वीकृृत 1008 कार्यों में से 835 कार्य पूर्ण हो चुके हैं,161 कार्य प्रगति पर हैं व 11 कार्य आरम्भ नहीं हुए। पूर्ण कार्यों में से 730 कार्यांे की सी.सी. प्राप्त हो चुकी है। इन कार्यों हेतु  कुल 13824.61 लाख रूपये राशि दी जा चुकी है।
           बीएडीपी के तहत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में 2016-17 तक स्वीकृृत 331 कार्यांे में से 308 कार्य पूर्ण, 16 कार्य प्रगति पर व 7 कार्य आरम्भ नहीं हुए हैं। पूर्ण कार्यो में से 245 कार्यांे की सी.सी. प्राप्त हो चुकी है। इन कार्यों पर कुल 5458.83 लाख रूपये राशि दी जा चुकी है। सार्वजनिक निर्माण विभाग में 2016-17 तक कुल स्वीकृृत 38 कार्यांे में से 29 कार्य पूर्ण व 9 कार्य प्रगति पर हैं। पूर्ण कार्यों में सभी 29 कार्यों की सी.सी. प्राप्त हो चुकी है। इन कार्यांे पर कुल 3633.10 लाख रूपये राशि दी गई है। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में 2016-17 तक कुल स्वीकृृत 94 कार्यांे में से 54 कार्य पूर्ण व 40 कार्य प्रगति पर हैं। पूर्ण कार्यांे में सभी 54 कार्यांे की सी.सी. प्राप्त हो चुकी है। इन कार्यों पर कुल 652.94 लाख रूपये राशि दी जा चुकी है। वन विभाग में स्वीकृृत 16 कार्यांे में से 1 कार्य पूर्ण व 15 कार्य प्रगति पर हैं। इन कार्यांे पर कुल 143.90 लाख रूपये राशि दी गई है।
         बीएडीपी के तहत कोलायत क्षेत्रा में 2016-17 तक कुल स्वीकृृत 159 कार्यांे में से 120 कार्य पूर्ण, 35 कार्य प्रगति पर व 4 कार्य आरम्भ नहीं हुए। पूर्ण कार्यों में से 106 कार्यों की सी.सी. प्राप्त हो चुकी है। इन कार्यांे पर कुल 842.39 लाख रूपये राशि दी गई है। खाजूवाला क्षेत्रा में 2016-17 तक कुल स्वीकृृत 370 कार्यों में से 323 कार्य पूर्ण व 46 कार्य प्रगति पर हैं। पूर्ण कार्यांे में से 296 कार्यांे की सी.सी. प्राप्त हो चुकी है। इन कार्यों पर कुल 3093.45 लाख रूपये राशि दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ