You might like

6/recent/ticker-posts

झरोखा 6 वर्ष पहले का : बीते दशकों पर भारी न्यास अध्यक्ष रांका के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियां

झरोखा 6 वर्ष पहले का : बीते दशकों पर भारी न्यास अध्यक्ष रांका के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियां 

*खबरों में बीकानेर* /
शहर का चहुंमुखी विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताः रांका
बीकानेर 17 नवंबर 2017।  नगर विकास न्यास अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को दिए जाने के लिए मैं मुख्यमंत्री का हृदय से आभारी हूं। मेरा एक वर्ष का कार्यकाल शहर के विकास के प्रति समर्पित रहा तथा भविष्य में भी शहर का विकास मेरे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
        नगर विकास न्यास के अध्यक्ष महावीर रांका ने गुरूवार को न्यास कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर नगर विकास न्यास सचिव आरके जायसवाल भी मौजूद थे। रांका ने कहा कि 18 नवंबर 2016 को न्यास में अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। तब उनके सामने अनेक चुनौतियां थीं। नगर विकास न्यास के विरूद्ध 52 करोड़ रूपये की पुरानी देनदारियों लंबित थीं। इनका चुकता करते हुए न्यास को लाभ में लाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उन्होंने इसके लिए वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन; न्यास सचिव एवं समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि संयुक्त प्रयासों से पुराने दायित्वों का चुकता कर दिया गया।
        रांका ने बताया कि विकट परिस्थितियों में उन्होंने बतौर न्यास में अध्यक्ष को मिलने वाले मासिक वेतन; भत्ते एवं सुविधाओं को त्यागने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि न्यास द्वारा वर्तमान में 101 करोड़ रूपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आगामी एक वर्ष में 225--250 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मिलेगी 15 हजार परिवारों को राहत
नगर विकास न्यास की जयनारायण व्यास योजना के सैक्टर 1-2-3-5-6 के बाबत माननीय सर्वोच्च न्यायालय का स्थगन आदेश वर्ष 2007 से प्रभाव में है। इस स्थगन के कारण लगभग 15 हजार भूखंड धारियों को नामांतरकरण, विक्रय एवं मोरगेज एनओसी आदि जारी नहीं हो पा रही हैं। इस समस्या के समाधान के लिए याचिकाकर्ता से वार्ता करते सैद्धांतिक सहमति प्राप्त कर ली गई है और शीघ्र ही आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट कर समझौते की तैयारी की जा रही है। इस समझौते से लगभग 15 हजार परिवारों को राहत मिलेगी।
भूमि की प्रारम्भिक बोली दरों में की कमी
रांका ने बताया कि बतौर न्यास अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के बाद आय जुटाने के लिए सघन नीलामी कार्यक्रम आयोजित किए गए। भूमि की प्रारम्भिक बोली दरो में 25 से 30 प्रतिशत कमी कर बाजार दर के अनुरूप बनाया गया जिससे उनकी बिक्री की संभावना बढ़ सके। स्वर्ण जयंती विस्तार योजना, मोहता सराय योजना, हरोलाई हनुमान मंदिर योजना, अंत्योदय व्यावसायिक योजना के नवीन चरण लांच किए गए।
न्यास करवाएगा आरयूबी का निर्माण
        रांका ने बताया कि उनका प्रयास रहा है कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य हों। उन्होंने शहर की कच्ची बस्तियों, अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों के साथ लगभग हर क्षेत्र में विकास कार्य स्वीकृत करवाए हैं। हाल ही में डीआरएम के साथ बैठक के दौरान तीन प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग पर आरयूबी बनाने संबंधी पहल की गई है। इनके निर्माण पर होने वाला समूचा व्यय न्यास द्वारा किया जाएगा।
बीते 365 दिनों की उपलब्धि
लगभग एक वर्ष पूर्व तक नगर विकास न्यास के विरूद्ध लगभग 52 करोड़ रूपये की देनदारियां थीं। वर्तमान में इन्हें चुकता करते हुए न्यास के खाते में 100 करोड़ रूपये से अधिक राशि जमा हो गई है।
नगर विकास न्यास द्वारा वर्तमान में 100 करोड़ रूपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी वर्ष दिसम्बर के अंत तक 225-250 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नगर विकास न्यास की जोड़बीड़ आवासीय योजना पर माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन जनहित याचिका को याचिकाकर्ता से वार्ता कर हटवाते हुए जनहित याचिका का निस्तारण करवाया गया। इसके परिणामस्वरूप इस योजना के तहत उपलब्ध आवासीय, व्यावसायिक व अन्य श्रेणी के भूखंडों की नीलामी-आवंटन की राह आसान हुई। इस योजना के द्वितीय चरण में 250 भूखंड हैं। भूमि का भू-उपयोग परिवर्तन करवाकर आवासीय योजना विकसित की जाएगी।
नगर विकास न्यास की मुरलीधर आवासीय योजना के लगभग 300 आवंटियों को गत 32 वर्षों से अपरिहार्य कारणों से भूखंडों का कब्जा नहीं दिया जा सका था। इस कारण इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यास अध्यक्ष महोदय द्वारा इस पर संवेदनशील पहल की गई। अब इन भूखंडधारियों को न्यास की मुरलीधर व्यास योजना व अन्य योजनाओं में वैकल्पिक भूखंडों के आवंटन की कार्यवाही की जाएगी।
नगर विकास न्यास की जयनारायण व्यास योजना के सैक्टर 1,2,3,5,6 के बाबत माननीय सर्वोच्च न्यायालय का स्थगन आदेश वर्ष 2007 से प्रभाव में है। इस स्थगन के कारण लगभग 15 हजार भूखंड धारियों को नामांतरकरण, विक्रय एवं मोरगेज एनओसी आदि जारी नहीं हो पा रही हैं। इस समस्या के समाधान के लिए याचिकाकर्ता से वार्ता करते सैद्धांतिक सहमति प्राप्त कर ली गई है और शीघ्र ही आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट कर समझौते की तैयारी की जा रही है। इस समझौते से लगभग 15 हजार परिवारों को राहत मिलेगी और न्यास को लगभग 80-100 करोड़ रूपये की आय होगी।
न्यास की जोड़बीड़ आवासीय योजना में वर्ष 2008 में 858 व्यक्तियों को भूखंड आवंटित किए गए थे, लेकिन वर्ष 2012-17 तक माननीय उच्च न्यायालय के स्थगत के कारण इन भूखंडों के कब्जे नहीं दिए जा सके। वहीं दूसरी ओर इस अवधि का ब्याज एवं पैनल्टी की गणना कर भूखंडों की कीमत अधिक हो जाती है। न्यास द्वारा इन भूखंडधारकों के पक्ष में प्रस्ताव लेते हुए भूखंडधारियों को 375 रूपये प्रति वर्गमीटर के आधार पर आवंटन करने तथा इस अवधि का ब्याज व पैनल्टी माफ करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रस्ताव राज्य सरकार के अनुमोदनार्थ भिजवाया गया है।
नगर विकास न्यास द्वारा लगभग 4 करोड़ रूपये की लागत से भारत माता पार्क का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है।
माननीय प्रधानमंत्री महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदया के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प से प्रेरित होकर नगर विकास न्यास द्वारा लगभग 4 करोड़ रूपये की लागत से ‘बेटी गौरव उद्यान’ का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है।
बीकानेर के पुराने शहर को नोखा रोड से जोड़ने के लिए लगभग 4.50 करोड़ रूपये की  लागत से वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। इस मार्ग के निर्माण से शहरवासियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने में 2.5 किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी।
बीकानेर के प्रमुख 50 पार्कों का समुचित विकास करवाए जाने की निविदाएं जारी कर दी गई हैं। इन पर लगभग 7 करोड़ रूपये व्यय होने का अनुमान है। इन पार्कां में ओपन जिम का निर्माण होगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे। दूब तथा बहुउपयोगी पौधों के माध्यम से इन्हें हरा-भरा बनाने के साथ, अन्य सिविल एवं विद्युत कार्य करवाए जाएंगे।
रविन्द्र रंगंमच एवं टाउन हॉल के समीप क्षेत्र में केफैटेरिया, पार्किंग स्थल, ओपन एयर थिएटर आदि बनवाए जा रहे हैं।
शनिवार को आयोजित होगा कार्यक्रम
        नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि उनके बतौर अध्यक्ष एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शनिवार को प्रातः 11 बजे से रविन्द्र रंगमंच में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एक वर्ष की उपलब्धियों तथा भावी योजनाओ से संबंधित पुस्तिका एक कदम विकास की ओर का प्रकाशन किया जाएगा तथा विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा।
- मोहन थानवी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ