डॉ. राजेन्द्र पुरोहित विकिरण सोसायटी के राष्ट्रीय सचिव बने


*खबरों में बीकानेर*/

बीकानेर 23 अक्टुबर 2017।  डूंगर कॉलेज के प्राणीशास्त्र के वरिष्ठ व्याख्याता एवं विकिरण वैज्ञानिक डॉ. राजेन्द्र पुरोहित इण्डियन सोसायटी फोर रेडियेशन बायोलोजी के लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित हुए हैं।  राष्ट्रीय स्तर पर विकिरण एवं केन्सर वैज्ञानिकों ने डॉ. पुरोहित को निर्विरोध इस पद हेतु चुना है।  डॉ. पुरोहित ने  बताया कि नई दिल्ली की डा. मधुबाला अध्यक्ष, बंगलौर के डॉ. विजय कालिया एवं हिसार के डॉ. अनिल पुण्डिर उपाध्यक्ष तथा मंगलौर की डॉ. सूचिता कुमारी कोषाध्यक्ष चुनी गयी है। 22 अक्टुबर को चुनाव अधिकारी डॉ. मुकुल बिश्नोई द्वारा जारी सूची में डूंगर कॉलेज की ही प्राणीशास्त्र की व्याख्याता डॉ. अरूणा चक्रवर्ती सहित नई दिल्ली की श्रीमती मनु सैनी, जयपुर के डॉ. अरूण चोगुले एवं डॉ. वन्दना नूनिया, वाराणसी के डॉ. यामिनी भूषण त्रिपाठी, चैन्नई के डॉ. वेंकटचलम एवं डॉ. पॉल सोलोमन, फगवाड़ा के डॉ. मनोज कुमार, फरीदाबाद के डॉ. मनीष गुप्ता एवं भाभा अनुसंधान केन्द्र मुम्बई के डॉ. एच.एन.भीलवाड़े सहित कुल दस कार्यकारिणी सदस्य भी निर्वाचित हुए हैं।
डॉ. पुरोहित की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. बेला भनोत, उपाचार्य डॉ. सतीश कौशिक वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. शिशिर शर्मा, डॉ. रविन्द्र मंगल, डॉ. जी.पी.सिंह, डॉ. बी.एल.शर्मा, डॉ. इन्द्रा विश्नोई सहित अनेक संकाय सदस्यो ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
- मोहन थानवी

टिप्पणियाँ