यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

खबरों में बीकानेर ///

बीकानेर, 05 अगस्त 2017 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाडी पर गुजरात के बनासकांठा इलाके के धनेरा तहसील में पत्थर फेंके जाने की घटना को उन पर जानलेवा हमला करना बताते हुए यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। बीकानेर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के सामना जमकार नारेबाजी की तथा नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री का पुतला फूंककर सरकार का विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्रदर्शन में उपास्थित युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताआें को सम्बोधित करते हुए सियाग ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में  इसे काला दिवस माना जाना चाहिए । इस घटना पर  मोदी सरकार की कडे शब्दों में निन्दा करते हुए उन्होने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है मोदी सरकार ।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत कहा कि मोदी सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांघी पर पत्थराव  करवाकर भय पैदा करना चाहती है, परतु हम भयभीत नही होगें। प्रदेश मुख्य संगठक मार्शल प्रहलादसिंह ने राहुल गांधी पर हुए पत्थरबाजी की कार्रवाई को भाजपा की बौखलाहट करार दिया, कहा कि उपचुनावों में  लगातार हारने के कारण भाजपा बौखला गई।

इस अवसर परमहिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड ने कहा कि राहुल गांधी लगातार पूरे देश में प्रभावितों से मिलकर उनकी तकलीफों को रेखाकित कर रहे है। जिन्हे रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष (नगर निगम) जावेद पडिहार, पूर्व पार्षद आन्दसिंह सोढा़, कांग्रेस सचिव, सुरेन्द्रसिंह कस्वॉ, डूंगरगढ युथ कांग्रेस अध्यक्ष हरिराम बाना, उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग, पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष अरूण व्यास, निकिता बाना, पार्षद समीरखान, पार्षद मनोज नायक, पूर्व पार्षद गजानन्द शर्मा, महेन्द्र कूकणा, पार्षद यूनुसअली, युथ कांग्रेस महासचिव, सुमित कौचर, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष हसनअली, एनएसयूआई पूर्व अध्यक्ष शिवराज गोदारा, एनएसयूआई अध्यक्ष सुन्दर बैरड़, युथ कांग्रेस महासचिव मनोज मूण्ड, कांग्रेस सचिव पुनमचन्द भाम्भु, छात्र नेता श्रीकृष्ण गोदारा, विधि कॉलेज अध्यक्ष रामलाल चौधरी, रेणु बिश्नोई, अनिता, मोनिका, जैन कॉलेज अध्यक्ष मदन सियाग, युथ कांग्रेस महासचिव मोसीन भूटा,े रामचन्द्र भादु, युथ कांग्रेस महासचिव मनोज बंगडवा, करण चौधरी, अब्दुल रहमान, राहुल जादूसंगत, गिरधारी कूकणा, धनराज गोदारा, कांग्रेस सचिव बरकतअली, एनएसयूआई महासचिव रितेश सेवग, युथ कांग्रेस सचिव सुनिल सारस्वत, युथ कांग्रेस महासचिव रामनिवास गोदारा, एजाजपठान, अल्पसख्यक अध्यक्ष  अकरसम्मा, नव्या ,गोपाल, मुमताज, रियाजूदीन, रोहित बाना, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

-  मोहन थानवी

टिप्पणियाँ