मार्कण्डेय महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक

खबरों में बीकानेर ///

बीकानेर, 5 अगस्त 2017। देवस्थान विभाग की ओर से सावन के अंतिम प्रदोष के दिन शनिवार को रेलवे वर्कशाॅप के पास स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक किया गया। करीब पांच घंटे चले रूद्राभिषेक में महापौर नारायण चैपड़ा व नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका सहित गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों ने भगवान शिव से बीकानेर में साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और अच्छी वर्षा की कामना की। 

राजस्थान संस्कृत अकादमी, जयपुर से सम्बद्ध पंडित गायत्री प्रसाद व यज्ञ प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में 11 वेदपाठी ब्राह्मणों ने शिव का रुद्राभिषेक करवाया। मार्कण्डेय महादेव मंदिर में देव स्थान विभाग की ओर से आयोजित इस तरह के पहले रुद्राभिषेक में आस पास के लोगों ने भी श्रद्धा भाव से हिस्सा लिया तथा सबके मंगलमय जीवन की कामना की। 

रुद्राभिषेक के मुख्य यजमान भंवर लाल जांगिड़ ने सपत्नीक शिव का अभिषेक करवाया। आयोजन में महापौर नारायण चैपड़ा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के साथ देव स्थान विभाग के न्यासी हीरालाल हर्ष, स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बी.आर. छींपा, एनआरसीसी निदेशक डाॅ. एन.वी. पाटिल, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति डाॅ.ए.के.गहलोत, भाजपा देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद, भाजपा नेता बिहारी लाल बिश्नोई, एडवोकेट अशोक भाटी, अमित जांगिड़, आसकरण उपाध्याय, अशोक खन्ना, मोतीलाल हर्ष, महिला मोर्चा की निर्मला खत्री, मदन दास स्वामी, किशनाराम गोदारा, भवानी शंकर रावत, पार्षद राजा सेवग, मधु सुदन शर्मा, देवस्थान विभाग की अधिकारी श्वेता चैधरी, राजेश दाधीच, मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्याम सुन्दर सोनी आदि ने भगवान शिव की स्तुति व वंदना की। 

- मोहन थानवी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ